मां के सामने अपने तीन बच्चों को पुल से एक-एक कर नदी में फेंकने लगा पिता, खुद भी लगाई छलांग

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक पिता अपने तीन बच्चों को लेकर पुल से नदी में कूद गया। जिले के पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह ने रविवार को बताया कि सुबह खरसिया के करीब ऐडू पुल से एक व्यक्ति अपने तीन बेटों के साथ नदी में कूद गया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि रास्ते में उसने अचानक ऐडू गांव के करीब बने पुल पर वाहन रोककर अपने तीनों बेटे खीरसागर (पांच वर्ष), नर्मदा (तीन वर्ष) और सात माह के तेजप्रकाश के साथ नदी में छलांग लगा दी।

raigarh father throw his three children in river and jumped himself

जिले के छाल क्षेत्र में स्थित साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड के बिजली विभाग में मजदूर का काम करने वाला 38 वर्षीय कार्तिकेश्वर राठिया सुबह मोटरसाइकिल में सवार होकर अपने बच्चों के साथ ऐडू गांव से बर्रा गांव जा रहा था। घटना को लेकर बताया जा रहा है कि पिता कार्तिकेश्वर सुबह लगभग 7 बजे अपने 4 बच्चों को बाइक पर लेकर निकला था। बाइक से तड़के सुबह निकलने पर पत्नी को किसी अनहोनी की आशंका हुई तो वह ढूंढते हुए मांड नदी पुल पर पहुंची तो वहां का नजारा देखकर उसकी की रूह कांप गई।

raigarh father throw his three children in river and jumped himself

एडु पुल से कार्तिकेश्वर अपने बच्चों को मांड नदी के उफनते हुए जल प्रवाह में एक-एक करके फेंकते जा रहा था। पति के इस हरकत को देखकर पत्नी जोर -जोर से चिल्लाते हुए शोर मचाते हुए मदद के लिए चिल्लाने लगी। पत्नी को चिल्लाते व आते देख खुद कार्तिकेश्वर राठिया ने भी मांड नदी के उफनते हुए तेज जलप्रवाह में छलांग लगा दी। मां को चिल्लाते देख एक बच्चा दौड़कर मां की तरफ भागा अपनी जान बचाई।

पुलिस को परिजनों ने बताया कि एसईसीएल कर्मी कार्तिकेश्वर राठिया को कुछ दिनों पूर्व सिर पर चोट लगी थी और वो मानसिक रूप से परेशान रहता था। इसी बात को लेकर कार्तिकेश्वर का परिवार भी उसके हरकतों से डरा सहम रहता था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+