रायगढ़ रोजगार मेला सप्ताह, तीसरे दिन 50 युवाओं को मिला जॉब लेटर

CHHATTISGARH: रायगढ़ जिले में आयोजित रोजगार मेला सप्ताह के दौरान आज तीसरे दिन फिर से 50 युवाओं को नियुक्ति पत्र दिए गए। इससे पहले आयोजित रोजगार मेलो में बड़ी संख्या में स्थानीय युवाओं को निजी क्षेत्र के उद्योगों में नियुक्ति पत्र दिए जा चुके हैं।

RAIGARH JOB

रोजगार प्राप्त करने के लिए इंटरव्यू देने आए युवाओं के चेहरे पर एक अलग खुशी नजर आ रही है। क्योंकि उनकी योग्यता एवं रूचि अनुसार यहां जॉब प्राप्त हो रही है। रोजगार मेले में शामिल हुए अभ्यर्थियों ने जिला प्रशासन के प्रयासों की सराहना की।

रोजगार मेला सप्ताह स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के सृजन को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की प्रतिबद्धता को पूरा करने की दिशा में कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा की एक विशेष पहल है। रोजगार मेला सप्ताह के माध्यम से जिला प्रशासन द्वारा लगातार जिले के शिक्षित युवाओं को स्थानीय उद्योगों में अधिक से अधिक नौकरी देने के उद्देश्य के साथ कार्य किया जा रहा है। यह सिलसिला यहां यूं ही नहीं रूका जिला मुख्यालय के साथ जिले के अन्य ब्लाक में भी रोजगार मेले का आयोजन किया गया और वहां के युवाओं को वहीं मौके पर उनकी योग्यतानुसार विभिन्न क्षेत्र के उद्योगों में नौकरियां प्राप्त हुई।

जिला रोजगार अधिकारी रामजीत राम ने बताया कि जिला प्रशासन की पहल से रोजगार मितान पोर्टल में पंजीकृत आवेदकों के लिए 28 जुलाई 2023 तक जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्रए रायगढ़ में रोजगार मेला सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। जिसके लिए जिले के विभिन्न कंपनियों से उनकी रिक्तियों की जानकारी लेकर विस्तृत कार्ययोजना बनायी गयी। आवेदकों की सुविधा अनुसार विभिन्न श्रेणियों की जॉब में भर्ती के लिए अलग-अलग दिन निर्धारित किए गए है।

यह भी पढ़ें CG NEWS: सड़कों पर रोका जाएगा पशुओं का विचरण, CS अमिताभ जैन ने बैठक लेकर जारी किये निर्देश

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+