नारायणपुरः नक्सलियों के हमले में ITBP के 45वें बटालियन के ई कंपनी के ASI और असिस्टेंट कमांडेट शहीद
नारायणपुर। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में शुक्रवार को एक नक्सली हमले में आईटीबीपी के दो जवान शहीद हो गए। इसके बाद नक्सली जवानों के पास से एक एके-47 रायफल, दो बुलेटप्रुफ जैकेट और वाकी-टॉकी भी लूटकर नक्सली फरार हो गए। बस्तर आईजी सुंदरराज पी ने इस हमले की जानकारी दी। हमले में शहीद होने वाले आईटीबीपी की 45वें बटालियन के ई-कंपनी के जवान थे। यह घटना नारायणपुर जिले के कड़ेनार व करियामेटा के बीत गांव बेचा के पास बताई जा रही है।
Recommended Video

सर्चिंग पर निकले आईटीबीपी के जवानों पर नक्सलियों ने एंबुश लगाकर हमला किया है। नक्सलियों द्वारा किये गए इस हमले में एक एएसआई और एसिस्टेंड कमांडेंट शहीद हुए हैं। शहीद जवानों के नाम आईटीबीपी के असिस्टेंट कमांडेंट सुधाकर और आईटीबीपी आरक्षक गुरमीत हैं।
बता दें कि चार दिन पहले ही दंतेवाड़ा जिले में सुरक्षा बलों ने तीन नक्सलियों को गिरफ्तार किया था। माना जा रहा है कि उसी का बदला लेने के लिए नक्सलियों ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया है। दंतेवाड़ा के कुआकोंडा थाना क्षेत्र से सुरक्षा बलों ने तीन नक्सलियों हुंगा करटाम (25), आयता माड़वी (25) और पोज्जा उर्फ लाठी करटाम (28) को गिरफ्तार किया था।
बता दें कि पिछले महीने 20 जुलाई को भी नारायणपुर में आईटीबीपी के जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई थी। यह एनकाउंटर आमादई और शिव मंदिर के बीच मुख्य सड़क पर हुई थी। दरअसल, नारायणपुर विधायक चंदन कश्यप के लिए सड़क को सुरक्षा कारणों से क्लियर करने के लिए आईटीबीपी के जवानों की तैनाती की गई थी। इसी दौरान नक्सलियों ने घाट लगाकर हमला कर दिया और एक जवान शहीद हो गया।












Click it and Unblock the Notifications