Narayanpur News: बस्तर में नक्सलियों उत्पात जारी, यात्री बस में लगाई आग
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित जिले दंतेवाड़ा से पल्ली नारायणपुर बस सेवा इसी वर्ष सड़क का काम पूर्ण होने के बाद बस सेवा जिला प्रशासन के सहयोग से शुरू की गई थी।

छत्तीसगढ़ के घोर नक्सल प्रभावित क्षेत्र बस्तर संभाग में नक्सलियों का आतंक जारी है। नक्सली लगातार किसी न किसी प्रकार के घटनाओं को अंजाम दे रहे है। शनिवार को नारायणपुर से दंतेवाड़ा के बीच हाल में शुरु हुई बस को नक्सलियों ने आग के हवाले कर दिया है। बताया जा रहा है कि दिन दहाड़े 20 से 25 की संख्या में हथियारबंद नक्सलियों ने वारदात को अंजाम दिया,फिर जंगलों में लौट गए।
ज्ञात हो कि दंतेवाड़ा से पल्ली नारायणपुर बस सेवा इसी वर्ष सड़क का काम पूर्ण होने के बाद बस सेवा जिला प्रशासन के सहयोग से शुरू की गई थी।यह माओवदियों का कोर एरिया है, जंहा शनिवार को नक्सलियों ने वारदात को अंजाम दिया है,यह अबूझमाड़ का क्षेत्र है। जानकारी के मुताबिक बस में सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं, किन्तु अभी भी मौके पर नक्सलियों की मौजूदगी की आशंका है।
यह भी पढ़ें CG News: पहला छत्तीसगढ़ी डिजिटल रेडियो स्टेशन लांच, CM भूपेश ने दी शुभकामनाएं












Click it and Unblock the Notifications