छत्तीसगढ़ः छेड़खानी का विरोध करने पर युवक ने लड़की को जिंदा जला डाला

मुंगेली। छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र में छेड़खानी का विरोध करने पर युवक ने लड़की के ऊपर मिट्टी का तेल छिड़क कर जिंदा जला दिया। करीब 95 फीसदी जल चुकी किशोरी ने जिला अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मौत से पहले पीड़िता के बयान के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। बताया जा रहा है कि लड़की मंगलवार को अपने घर पर थी। इसी दौरान आरोपित बबलू भास्कर कथित तौर पर घर में घुसा और छेड़खानी करने लगा।

mungeli man set fire to girl and she died

जब किशोरी ने विरोध करना शुरू किया तो युवक ने उसे जिंदा जला दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद युवक मौके से फरार हो गया। आग की चपेट में आई किशोरी की चीख सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे। आग बुझाकर किशोरी को स्थानीय जिला अस्पताल लाया गया। जहां बुधवार की सुबह इलाज के दौरान किशोरी ने दम तोड़ दिया। मृत्यु पूर्व बयान के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

परिजनों का आरोप है कि आरोपित ने पीड़‍िता को आग के हवाले करने से पहले उसके साथ दुष्कर्म किया था। वहीं पुलिस का कहना है किशोरी ने अपने बयान में भी छेड़छाड़ की बात कही है। ऐसे में अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद पूरी स्थिति साफ हो पाएगी। इससे पहले छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में ऐसी ही दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई थी।

बेमेतरा में रेप करने में असफल होने पर आरोपितों ने पीड़िता को जिंदा जला दिया। अस्पताल में दो दिन तक संघर्ष करने के बाद आखिरकार पीड़‍िता ने दम तोड़ दिया था। पीड़‍िता ने मौत से पहले आरोपितों के खिलाफ मजिस्‍ट्रेट के सामने नामजद बयान दर्ज कराया था। बताया जाता है कि दाढ़ी थाना अंतर्गत आने वाले एक गांव में दोपहर को किशोरी बकरी चराने के लिए खेतों की ओर गई थी। इसी दौरान दो आरोपितों ने अकेला पाकर उसके साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+