छत्तीसगढ़ के Mohla Manpur में भीषण सड़क हादसा, 17 बच्चे घायल
Chhattisgarh में भीषण सड़क हादसा हुआ है। पिकअप वैन पलटने से बच्चों के घायल होने की खबर है। पुलिस ने बताया कि 17 लोग घायल हुए हैं। घायलों को स्थानीय अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
घायल स्थानीय क्लिनिक में भर्ती
हादसे के बारे में समाचार एजेंसी ANI की खबर के अनुसार, छत्तीसगढ़ के मोहला मानपुर जिले में आज पिकअप वाहन पलटने से 17 बच्चे घायल हुए जिन्हें प्राथमिक उपचार के लिए स्थानीय क्लिनिक में भर्ती कराया गया है।

चिंताजनक हालात नहीं
छत्तीसगढ़ में सड़क हादसे पर बीएमओ ने बताया, हादसे के बाद "बुधवार शाम को 17 घायल बच्चों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया था। सभी की हालत स्थिर है और उनका इलाज चल रहा है। चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है।"












Click it and Unblock the Notifications