छत्तीसगढ़ में मिलेट्स फसलों को मिला बढ़ावा, जोरो पर कोदो, कुटकी और रागी की खरीदी

राज्य लघु वनोपज संघ से प्राप्त जानकारी के अनुसार कोदो की खरीदी 30 रूपए प्रति किलो, कुटकी की खरीदी 31 रूपए और रागी की खरीदी 35.78 रूपए प्रति किलो की दर से की जा रही है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के आदेशनुसार अनुरूप छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा राज्य में कोदो, कुटकी एवं रागी की फसलों को बढ़ावा देने के लिए इनकी समर्थन मूल्य पर खरीदी की जा रही है। इस प्रकार प्रदेश में अब तक 10 करोड़ 70 लाख रूपए मूल्य की 34 हजार 893 क्विंटल कोदो, कुटकी और रागी की खरीदी हो चुकी है।

kodo kutki

राज्य लघु वनोपज संघ से प्राप्त जानकारी के अनुसार कोदो की खरीदी 30 रूपए प्रति किलो, कुटकी की खरीदी 31 रूपए और रागी की खरीदी 35.78 रूपए प्रति किलो की दर से की जा रही है। अब तक 28 हजार 958 क्विंटल कोदो, 1 हजार 321 क्विंटल कुटकी और 4 हजार 615 क्विंटल रागी की खरीदी की जा चुकी है। समर्थन मूल्य पर कोदो, कुटकी और रागी फसलों की खरीदी अब 25 फरवरी 2023 तक की जाएगी।

Recommended Video

    कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन की तैयारी अंतिम चरण में, नेताओ का रायपुर पहुंचना शुरू

    उल्लेखनीय है कि पूरे प्रदेश में राज्य लघु वनोपज संघ की समस्त प्राथमिक वनोपज सहकारी समितियों द्वारा कोदो, कुटकी और रागी की खरीदी की जा रही है। प्रमुख सचिव वन मनोज कुमार पिंगुआ ने बताया कि किसानों के हित में इसका दायरा बढ़ाकर अब पूरे प्रदेश में राज्य लघु वनोपज संघ की समस्त प्राथमिक वनोपज सहकारी समितियों के माध्यम से इन फसलों की समर्थन मूल्य पर खरीदी की जा रही है।
    यह भी पढ़ें CM भूपेश बघेल ने किया नवीन सर्किट हाउस का लोकार्पण, 24 करोड़ रूपए की लागत से भवन

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+