युवती संग कर ली आत्महत्या, सुसाइड नोट में प्रेमी ने लिखा- हमें एक ही कब्रिस्तान में दफनाना
रायपुर. छत्तीसगढ़ के जांजगीर जिले से एक प्रेमी जोड़े की आत्महत्या से जुड़ा अलग तरह का मामला सामने आया है। यहां डभरा थाने के छूहीपाली गांव में रहने वाले सज्जाद खान और साधना मिरी दोनों की लाश फंदे से लटकी मिली। डभरा थाना के एसडीओपी बीएस खूटिया के अनुसार, दोनों ने अंर्तसमुदाय विवाह किया था। वे दोनों परिजनों से अलग रह रहे थे।

पुलिस द्वारा बरामद सुसाइड नोट में लिखा था कि वे दोनों घरवालों से अलग रहने की वजह से दुखी थे। दोनों ने अपनी मर्जी से इस दुनिया को छोड़ने का फैसला लिया और उन्हें एक ही कब्रिस्तान में दफनाया जाए और किसी से पूछताछ या घरवालों को परेशान न किया जाए।

पुलिस के मुताबिक, बीते 1 दिसंबर से सज्जाद अपनी प्रेमिका के साथ अलग रह रहा था। सुसाइड नोट में बताया था कि दोनों निकाह कर चुके थे। यह भी पता चला है कि सज्जाद नायब तहसीलदार का कम्प्यूटर ऑपरेटर था। बीते रविवार जब सज्जाद घर से बाहर नहीं आया, तो पड़ोसी अंदर घुसे। वहां दोनों लटके मिले। जिसके बाद पुलिस को बुलाया गया।












Click it and Unblock the Notifications