VIDEO: पड़ोसी की शादी में नाचते-नाचते निकल गई शख्स की जान, कैमरे में कैद हुई पूरी घटना

कोरबा। मौत कब कहां और कैसे आ जाए इसका कुछ पता नहीं है। हादसा, बीमारी या उम्र को छोड़ दें तो कई बार ऐसे भी मामले सामने आए जहां खुशी-खुशी में जान निकल गई। कई ऐसी घटनाएं वीडियो में भी कैद हो गईं। ताजा मामला छत्तीसगढ़ के कोरबा का है, जहां एक शख्स की मौत मोबाइल के कैमरे में कैद हो गई।

पड़ोसी की शादी में नाच रहा था शख्स

पड़ोसी की शादी में नाच रहा था शख्स

मामला कोरबा के ग्रामीण इलाके सरंगबुदिया का है। सोमवार को विकास अग्रवाल नाम का युवक अपने पड़ोस में रहने वाले दोस्त की शादी के जश्न में नाच रहा था। इस दौरान कई और लोग वहां नाचने-गाने में मशगूल रहते हैं। नाचते-नाचते विकास मुंह के बल जमीन पर गिर जाता है। वहां मौजूद लोग उसे उठाते हैं, कुछ सेकेंड होश में आकर विकास दोबारा बेसुध होकर जमीन पर गिर जाता है। मौके पर मौजूद दोस्त उसे होश में लाने की कोशिश करते हैं, लेकिन विकास दम तोड़ चुका होता है। घटना की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। विकास को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मोबाइल के कैमरे में कैद हुई मौत

मोबाइल के कैमरे में कैद हुई मौत

विकास सीतामढ़ी इलाके में किराना दुकान चलाता था। घटना के वक्त शादी में आए हुए कुछ युवक डांस का वीडियो बना रहे थे। वीडियो में पहले विकास एक बाद गिरता है, उसके दोस्त उसे उठाकर लाते हैं वह फिर नाचने की कोशिश करता है गिर जाता है। पुलिस ने विकास के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है, जिसके बाद मौत की वजह साफ हो सकेगी। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गया है।

पहले भी सामने आ चुकी हैं ऐसी घटनाएं

पहले भी सामने आ चुकी हैं ऐसी घटनाएं

बता दें, इससे पहले भी ऐसी कई घटनाएं कैमरे में कैद हो चुकी हैं। बीते साल का गुजरात का अवॉर्ड सेरेमनी में अवॉर्ड लेने के लिए डांस करते हुए स्टेज पर पहुंचता है और डांस करते-करते नीचे गिर जाता है। लोग उसे उठाते हैं, लेकिन तब तक उसकी जान जा चुकी होती है। यह वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+