कोरबाः डिलीवरी से 10 मिनट पहले महिला ने डॉक्टर के साथ किया डांस
कोरबा। वैसे तो आमतौर पर प्रसव के दौरान महिलाओं को अत्यधिक दर्द झेलना पड़ता है। लेकिन इसी पीड़ा से परेशान अगर किसी महिला को डांस करने को कहा जाए तो हर किसी को हैरानी होगा। लेकिन छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित एक अस्पताल में प्रसव से केवल 10 मिनट पहले प्रेग्नेंट महिला ने डॉक्टर के साथ खूब डांस किया। फिर डिलीवरी के बाद जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं।

कोरबा के एक प्राइवेट अस्पताल में प्रसव के लिए विनीता सोनी को भर्ती कराया गया था। ऐसे में प्रसव पीड़ा को झेल रही विनीता का दर्द कम करने के लिए और डिलीवरी को आसान बनाने के लिए उनकी डॉक्टर ज्योति श्रीवास्तव ने तरीका निकाला। उन्होंने ऑपरेशन थियेटर में डिलीवरी से केवल 10 मिनट पहले विनीता को डांस के लिए कहा। इस दौरान डॉक्टर ने भी विनीता के साथ डांस किया।
डॉक्टर का कहना है कि डिलीवरी से पहले और उस दौरान जिस दर्द से महिलाओं को गुजरना पड़ता है, उसे बता पाना मुश्किल है। यह दर्द कई बार गर्भवती महिला की मनोदशा को प्रभावित करता है, उसे दूर करने और सुरक्षित डिलीवरी की जिम्मेदारी उसके चिकित्सक की होती है। इसे देखते हुए डॉ. ज्योति श्रीवास्तव ने अपने मरीज को बच्चे के जन्म के वक्त कम से कम दर्द सहना पड़े। इसके लिए उसे डांस कराया।
डॉ. ज्योति ने बताया कि इस वीडियो को परिवार के लोग काफी शेयर कर रहे हैं। हालांकि प्रेग्नेंट लेडी को डांस करने के दौरान काफी सावधानी बरतने की जरूरत होती है। उन्होंने बताया कि विनीता को दर्द का अहसास अपेक्षाकृत काफी कम रहा। उसने भी डांस को काफी एंजॉय किया और इसे लेकर अपना अनुभव भी अच्छा बताया।












Click it and Unblock the Notifications