कोंडगांवः सुरक्षाबलों ने दो नक्सलियों को मार गिराया, करीब एक घंटे तक चली मुठभेड़
कोंडागांव। छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में मंगलवार की दोपहर को सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस जौरान जवानों ने दो नक्सलियों को मार गिराया। साथ ही उनके शव को भी बरामद कर लिया गया है। मौके से कुछ हथियार भी जब्त किये गए हैं। कोंडागांव के एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने मुठभेड़ की पुष्टि की है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक केशकाल ब्लॉक में डीआरजी के जवान पेट्रोलिंग पर थे।

इसी दौरान अंदरूनी इलाके के गांव कुएंमारी के जंगलों में पहले से घात लगाए नक्सलियों ने जवानों पर हमला बोल दिया। इस पर जवानों ने मुंहतोड़ जवाब दिया। करीब एक घंटे तक चले इस मुठभेड़ के नक्सली जान बचाकर भाग निकले। इसके बाद जवानों ने खोजबीन शुरू की तो वहां पर दो नक्सलियों की लाश मिली और चार बंदूकें भी बरामद की गईं। वहीं इस एनकाउंटर में कुछ नक्सलियों के घायल होने की भी खबर है। अभी तक मारे गए नक्सलियों की पहचान नहीं हो सकी है।
बता दें कि इससे पहले सोमवार को डीआरजी जवानों ने दंतेवाड़ा जिले के गीदम क्षेत्र में मुठभेड़ में 2 लाख रुपए की इनामी महिला नक्सली को मार गिराया था। उसके शव के साथ ही कंट्री मेड बंदूक, पिट्ठू बैग, काली ड्रेस, 2 किलो आईइडी, दवाइयां और अन्य सामान बरामद किया गया था। मारी गई महिला नक्सली की पहचान भैरमगढ़ के पैलवाया निवासी वायको पेक्को के रूप में हुई थी।












Click it and Unblock the Notifications