छत्तीसगढ़ः कोंडागांव में दर्दनाक सड़क हादसा, तीन युवकों की मौके पर मौत

कोंडागांव। छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में शनिवार को ट्रैक्टर और बाइक की जबरदस्त टक्कर हो गई, जिसमें तीन युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। तीनों युवक शादी के कार्यक्रम से लौट रहे थे। इसी दौरान उनकी बाइक सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। बाइक की रफ्तार इतनी तेज थी कि टक्कर के बाद उसमें आग लग गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया फिर परिजनों को सौंप दिया।

kondagaon road accident three people died

तीनों की पहचान फरसगांव थाना के आलोर गांव के 19 वर्षीय श्रवण मरकाम, 26 वर्षय मनेश कोर्राम और 18 वर्षीय रोहित कोर्राम के रूप में पहचान हुई है। तीनों युवक शादी के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पल्ली गांव गए थे। वहां से तीनों बाइक से लौट रहे थे। उनकी गाड़ी एनएच 30 पर जैतपुरी गदराबेड़ा के पास पहुंची ही थी कि सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर से टक्कर हो गया। टक्कर होते ही बाइक में आग लग गई और दो युवक उसमें जिंदा जल गया।

वहीं तीसरे युवक की मौत सड़क पर गिरने से हो गई। बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर खराब होने के चलते सड़क किनार खड़ा किया गया था। थाना प्रभारी नरेंद्र पुजारी ने बतायाकि घटना की जांच की जा रही है। हाईवे पर यातायात सुचारू किया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+