Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

तिरंगा पदयात्रा: मंत्री अकबर बोले गांधी और नेहरु जी के मूल्यों पर हो रहा विकास, CG मॉडल की देशभर में चर्चा

छत्तीसगढ़ के वन एवं परिवहन मंत्री मोहम्मद अकबर आज अपने विधानसभा क्षेत्र कवर्धा में हमर तिरंगा अभियान के द्वारा राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान बढ़ाने शहर में आयोजित तिरंगा पदयात्रा में शामिल हुए ।

कबीरधाम, 13 अगस्त। देश की आजादी के 75 वीं वर्षगांठ पर पूरा देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है, हर घर तिरंगा अभियान चलाकर आम जनता में देशभक्ति की भावना जागृत करने का प्रयास किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ के वन एवं परिवहन मंत्री मोहम्मद अकबर आज अपने विधानसभा क्षेत्र कबीरधाम (कवर्धा) में हमर तिरंगा अभियान के द्वारा देश भक्ति की भावना लोगों में जगाने और राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान बढ़ाने शहर में आयोजित तिरंगा पदयात्रा में शामिल हुए।

minister akber

भारत माता चौक में लगेगा 75 फिट उंचा तिरंगा
तिरंगा पदयात्रा प्रारंभ करने के पहले कैबिनेट मंत्री मोहम्मद अकबर ने कवर्धा के भारत माता चौक में 75 फीट तिरंगा झंडा लगाने की घोषणा की। इस पदयात्रा में शामिल होने पहुंचे मंत्री मोहम्मद अकबर ने राष्ट्रीय एकता और अखंडता का संदेश दिया। छत्तीसगढ़ में आजादी के अमृत महोत्सव को हमर तिरंगा अभियान के माध्यम से घर घर तिरंगा पहुंचाया जा रहा हैं। कैबिनेट मंत्री मोहम्मद अकबर ने हमर तिरंगा पदयात्रा के दौरान नगर के पंचमुखी बूढ़ा महादेव मंदिर में पूजा अर्चना की। उन्होंने पूजा अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की। इसके अलावा कैबिनेट मंत्री एवं पंडरिया विधायक ममता चंद्राकर ने गांधी मैदान में स्थापित ऐतिहासिक शहीद स्मारक का पूजा-अर्चना कर स्वतत्रंता संग्राम सेनानियों को याद किया।

tirnga padyatra

मंत्री ने कहा संकल्प लें, आजादी सहेजकर रखेंगे
इस कार्यक्रम के दौरान मंत्री मोहम्मद अकबर ने गांधी मैदान में तिरंगा पदयात्रा को संबोधित करते हुए कहा कि देशभक्त, शांतिप्रिय और सदभाव में आस्था रखने वाले हम सब आज यहां तिरंगा यात्रा में शामिल होने आए हैं। उन्होने कहा कि अपने देश को एक नई ताकत देने के लिए अपने देश के नागरिकों को गरिमा और सम्मान के साथ जीने का अधिकार देने के लिए हमें एक संविधान दिया और आजादी का यह गौरवशाली प्रतीक तिरंगा हमें सौंपा। हमारे पुरखों ने उस दिन हमसे एक संकल्प लिया था कि इस देश की आजादी को सहेज कर रखना। उन्होंने महात्मा गांधी, पंडित जवाहर लाल नेहरू, सरदार पटेल, सुभाष चंद्र बोस या भगत सिंह को स्मरण किया। उन्होंने कहा कि तिरंगे का सम्मान इस बात में है की आज हम संकल्प लें कि हम आधुनिक भारत की उस कल्पना के साथ मजबूती से खड़े रहे। संकल्प लें कि हम अपने लोकतंत्र की रक्षा करेंगे।

mo akber

आज देश भर में छत्तीसगढ़ मॉडल की चर्चा
मंत्री ने कहा कि आज छत्तीसगढ़ में गांधी जी और नेहरू जी के मूल्यों पर हम गरीबी से लड़ रहे हैं। बेरोजगारी को मात देने की कोशिश कर रहे हैं। शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में ऐसे काम कर रहे हैं जिनकी वजह से देश में सीएम भूपेश सरकार के छत्तीसगढ़ मॉडल की चर्चा हो रही है। ऐसी नीतियां बनाई हैं, जिनकी बदौलत अनुसूचित जातियों, जनजातियों और पिछड़ा वर्ग को आर्थिक, सामाजिक रूप से ताकत मिल रहा है। आज छत्तीसढ़ विकास की जो गाथा लिख रहा है वो आधुनिक भारत की हमारी कल्पना को साकार करने की दिशा में ही है।

नागरिको में दिखा उत्साह, हजारों लोग हुए शामिल
भव्य तिरंगा पदयात्रा में कवर्धा जिले के नागरिकों में जबरदस्त उत्साह रहा। लगभग 25 हजार से अधिक भीड़ के साथ वन मंत्री मोहम्मद अकबर ने स्वयं 10 किलोमीटर पैदल चलकर पदयात्रा की अगुवाई की। कबीरधाम जिले के नागरिकों के हाथों में तिरंगा झण्डा और भारत माता की जय, वंदे मातरम् के नारे से शहर गुंज उठा। पूरा कवर्धा शहर तीन रंगों से तिरंगामय सुशोभित होकर राष्ट्र प्रेम का जज्बा हर नागरिकों के दिलों में दिखाई दिया।
भूतपूर्व सैनिकों को भेंट किया तिरंगा,
कैबिनेट मंत्री अकबर ने देश की सेवा कर चुके भूतपूर्व सैनिकों को तिरंगा झंडा भेंटकर ऐतिहासिक हमर तिरंगा पदयात्रा का शुभारंभ किया। ऐतिहासिक हमर तिरंगा पदयात्रा में पंडरिया विधायक ममता चंद्राकर,थानेश्वर पाटिला, नगर पालिका अध्यक्ष ऋषि शर्मा, पार्षद मोहित महेश्वरी, सुनील साहू सहित बोड़ला, पंडरिया, सहसपुर लोहारा, पिपरिया,दलदली, चिल्फी के गणमान्य नागरिक एवं जनप्रतिनिध तथा पंच-सरपंचगण भी शामिल हुए।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+