रमन सिंह या कोई और..., कौन बनेगा छत्तीसगढ़ का नया मुख्यमंत्री? अब खुद उन्होंने तोड़ी चुप्पी
Chhattisgarh Election Result 2023: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सबको चौंका दिया है। भाजपा छत्तीसगढ़ में बहुमत से जीत गई है। भाजपा छत्तीसगढ़ की 90 विधानसभा सीटों में से 54 सीटें जीती है। वहीं कांग्रेस 35 सीटों पर ही सिमट गई। छत्तीसगढ़ में भाजपा की जीत के बाद सबसे बड़ा सवाल ये उठता है कि आखिर अब वहां मुख्यमंत्री कौन बनेगा? क्या BJP के रमन सिंह छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री पद की दौड़ में सबसे आगे हैं? या भाजपा किसी और नेता या नए चेहरे को सीएम बनाएगी?
इन सभी सवालों पर अब खुद भाजपा के दिग्गज नेता और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रमन सिंह ने चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने इस बात पर प्रतिक्रिया दी है कि वो छत्तीसगढ़ का मुख्यमंत्री बनेंगे या नहीं।

इंडिया टुडे टीवी को दिए इंटरव्यू में छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह से पूछा गया कि क्या वह राज्य के मुख्यमंत्री बनने वाले हैं? तो इसपर उन्होंने कहा कि, 'ऐसा फैसला तब लिया जाएगा जब नवनिर्वाचित बीजेपी विधायकों की बैठक होगी।'
रमन सिंह ने कह, ''हमारे विधायक अभी-अभी जीते हैं। वे बैठक के लिए रायपुर आएंगे। हम उनकी राय लेंगे। इसमें केंद्रीय नेतृत्व भी शामिल होगा। विधायक जो भी निर्णय लेंगे, मैं उसे स्वीकार करने के लिए तैयार हूं।"
रमन सिंह ने कांग्रेस के गिरीश देवांगन को 45,084 वोटों के अंतर से हराकर अपना गढ़ राजनांदगांव सीट बरकरार रखी। बता दें कि रमन सिंह 2003 से 2018 तक तीन बार छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रहे हैं। इस अवधि के दौरान उन्होंने अपना पांच साल का कार्यकाल पूरा किया था।
ये नाम भी है सीएम रेस में?
रमन सिंह के अलावा छत्तीसगढ़ बीजेपी अध्यक्ष अरुण साव, सरोज पांडे, सांसद विजय बघेल, बृजमोहन अग्रवाल, रेणुका सिंह और ओपी चौधरी के नाम भी सीएम रेस में सामने आ रहा है।












Click it and Unblock the Notifications