CG Election Result 2023: महतारी वंदना के एक वादे ने कैसे कर दिया छत्तीसगढ़ के चुनाव में खेला?
CG Election Result 2023: छत्तीसगढ़ के परिणाम और एग्जिट पोल्स के बीच 36 का आंकड़ा सामने आया है। सभी सर्वे में भारतीय जनता पार्टी की हार की भविष्यवाणी की थी। लेकिन भगवा दल ने यहां बंपर जीत हासिल कर ली है।
छत्तीसगढ़ में भाजपा 55 सीटों पर आगे है। जबकि कांग्रेस 32 पर ही अटक गई है। भारतीय जनता पार्टी की इस जीत को लेकर राजनीतिक पंडित भी हैरान है। अब कहा जा रहा है कि भारतीय जनता पार्टी के लिए एक ऐसे वादे ने चुनाव को पलट दिया। भाजपा पार्टी ने घोषणापत्र में जिक्र किया था। यही नहीं उसके लिए पूरे राज्य में घूम-घूम कर करीब 50 लाख फॉर्म भी भरवाए थे।

यह स्कीम है, महतारी वंदन योजना
इसका भारतीय जनता पार्टी ने अपने संकल्प पत्र में घोषणा किया था। इसके तहत हर महीने महिलाओं को 1000 रुपये देने की घोषणा की थी। इसके लिए पार्टी ने खूब फॉर्म भरवाए थे। भारतीय जनता पार्टी के लोग भी मानते हैं कि इस स्कीम को लेकर खूब मेहनत की गई और उसका असर दिखा है। बीजेपी ने इसे मोदी की गारंटी के तौर पर भी प्रचारित किया था।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम, स्कीम का फायदा देखते हुए लोगों ने बीजेपी को ही वोट दिया। बीजेपी लगातार यह प्रचारित कर रही थी कि इस गारंटी के तहत महिलाओं को हर साल 12 हजार रुपये की मदद दी जाएगी।
कहा जा रहा है कि यह योजना मध्य प्रदेश में शिवराज सरकार द्वारा लॉन्च की गई लाडली बहना योजना की तर्ज पर ही शुरू की गई है। लाडली बहना योजना के तहत भी प्रति माह 1000 रुपये ही दिए जाते हैं। भारतीय जनता पार्टी ने छत्तीसगढ़ में भी इस स्कीम को नाम बदलकर लागू किया। इसके तहत महिलाओं से खूब फॉर्म भरवाए गए। इन फॉर्म्स में बीजेपी ने आवेदिका का नाम, पति का नाम, मोबाइल नंबर, गांव और वार्ड, ब्लॉक और तहसील के अलावा जिले का डिटेल भरने का कलम था। इसके सथ ही फॉर्म में एक और कॉलम जोड़ा गया था, जिसमें आवेदिका को अपने परिवार में विवाहित महिलाओं की संख्या बताना था।












Click it and Unblock the Notifications