Chattisgarh Weather Update: छत्तीसगढ़ के कई जिलों में लू का कहर, रायगढ़ में पारा पहुंचा 45 डिग्री पार
Heat wave Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में मौसम पूरी तरह शुष्क बना हुआ है। सूर्य की किरणें भी सीधे धरती पर पड़ रही हैं।

Chhattisgarh Weatehr: छत्तीसगढ़ में दिन का पारा 45 डिग्री के ऊपर पहुंच गया है। सोमवार को भी रायपुर समेत सभी संभागों के जिलों में लू चलने की संभावना जताई गई है। हालत यह है कि पूरे प्रदेश में गर्मी का सितम जारी है। लू के थपेड़े और धूप लोगों को झुलसा रही है। आगामी कुछ दिनों तक भीषण गर्मी का सामना करना पड़ सकता। मंगलवार को रायगढ़ जिले का तापमान 45. 1 डिग्री के करीब पहुंच गया।
रायपुर में 42. 2, बिलासपुर में 43.8, सरगुजा में 41.6 और दुर्ग में 41 डिग्री अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार वर्तमान में प्रदेश के मौसम को प्रभावित करने वाला कोई तंत्र एक्टिव नहीं है।
मौसम पूरी तरह शुष्क बना हुआ है। सूर्य की किरणें भी सीधे धरती पर पड़ रही हैं। इसके अतिरिक्त हवाओं का रुख भी उत्तर-पश्चिमी बना हुआ है। इससे छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी का विस्तार जारी है। गर्म हवाओं के हवाओं लोगों को परेशान करने लगे हैं। साथ ही अभी तेज़ गर्मी से राहत मिलने के आसार भी नहीं हैं।
मौसम विज्ञानी के अनुसार दोपहर के बाद छिटपुट बादल आने के कारण अभी दो-तीन दिन तक लू से राहत मिलने की संभावना रही है। वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ पाकिस्तान और उससे लगे जम्मू कश्मीर पर ट्रफ के रूप में बना हुआ है। हरियाणा पर भी हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बना हुआ है। हालांकि इन दोनों मौसम प्रणालियों का राज्य के मौसम पर कोई असर नहीं पड़ रहा है।
यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़ में होगा 'राष्ट्रीय रामायण महोत्सव’ का आयोजन, अरण्यकांड पर होगी विशेष प्रस्तुति












Click it and Unblock the Notifications