Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

छत्तीसगढ़ः गरियाबंद महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष का कोरोना के चलते हुआ निधन, प्रदेश में मिले 7302 नए मरीज

गरियाबंद। एक सप्ताह पहले असम में चुनाव प्रचार करने के बाद वापस गरियाबंद लौटीं महिला कांग्रेस के जिलाध्यक्ष ममता राठौर का मंगलवार की सुबह निधन हो गया। तबीयत ज्यादा खराब होने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां कारोना संक्रमण की रिपोर्ट आने से पूर्व उनका निधन हो गया। वहीं स्वास्थ्य अधिकारियों ने कोरोना के चलते उनकी मौत होने की पुष्टि की है।

gariaband mahila congress district president died due to coronavirus

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, कांग्रेस महिला जिलाध्यक्ष ममता राठौर असम चुनाव प्रचार से लौटने के बाद से ही बीमार थी। उन्होंने अपने ब्लड शुगर सहित अन्य टेस्ट कराए, लेकिन कोरोना की जांच नहीं कराई थी। इसी दौरान उनकी तबीयत ज्यादा खराब हो गई तो उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

अंतिम समय में उनकी जांच हुई, लेकिन रिपोर्ट आने से पहले ही उनकी मौत हो गई। CMHO एनआर नवरत्न ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि गंभीर हालत में ममता राठौर को अस्पताल लाया गया था। उन्हें सांस लेने में काफी दिक्कत हो रही थी। उनका कोविड टेस्ट किया गया तो पॉजिटिव आया। कुछ देर बाद ही उनकी मौत हो गई थी।

जिले में 24 घंटे में कोरोना संक्रमण से 6 मरीजों की मौत हो गई है, जबकि सोमवार को 144 लोग एक ही दिन में पॉजिटिव मिले हैं। वहीं प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 7302 नए मरीज मिले हैं। वहीं बीते रविवार को राज्य में 5250 मरीज मिले थे। वहीं नए मरीजों के मिलने के बाद राज्य में अब एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 44,296 हो गई है। राजधानी में पिछले 24 घंटे में 1702 नये मरीज मिले हैं जिसके बाद रायपुर में एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 10,775 हो गई है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+