G20 Summit In Raipur: जी-20 समिट के लिए मेहमानों के आने का सिलसिला शुरू, छत्तीसगढ़िया थीम पर सजी सड़कें

G20 Summit In Raipur: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर आगामी G20 बैठक के लिए पूरी तरह से तैयार। जी20 बैठक में शामिल होने विदेशी डेलिगेट्स का रायपुर आना शुरू हो चुका है। इन विदेशी मेहमानों का रायपुर एयरपोर्ट पर ठेठ छत्तीसगढ़िया अंदाज में स्वागत किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ी लुगरा पहनी युवतियों ने सभी को तिलक लगाकर छत्तीसगढ़िया गमछा पहनाया। एयरपोर्ट के बाहर करमा ददरिया नृत्य करते गीत गाते कलाकार नजर आए।

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 17 सितंबर को G20 के सदस्य देशों के प्रतिनिधि और तमाम विदेशी राजनयिकों के आने का सिलसिला जारी है। स्विट्जरलैंड, यूनाइटेड स्टेट, नीदरलैंड और जर्मनी सहित सभी सदसेय देशों के डेलिगेट्स रायपुर में होने वाले जी20 का बैठक में शिरकत करेंगे।

G20 Summit In Raipur

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में G20 समिट की बैठक आयोजित है। इसके लिए कार्यक्रम स्थल नवा रायपुर में तैयारी पूरी कर ली गई है। छत्तीसगढ़ का सांस्कृतिक छवियों, बस्तर आर्ट और छत्तीसगढ़ के पर्यटन स्थलों के आर्टवर्क से एयरपोर्ट के सड़कों सजाया गया है।

इन मेहमानों को छत्तीसगढ़ के खास लजीज व्यंजन खाने भी परोसे जाएंगे। जिससे यहां के स्थानीय स्वाद और सुगंध की यादें मेहमानों के जेहन में बसा जायें।G20 समिट की बैठक के बाद छत्तीसगढ़ की यादगार स्मृतियों के साथ विदा करने की तैयारी है। विदेशी मेहमानों को स्थानीय संस्कृति से जुड़े पुरस्कार भेंट स्वरूप दिए जाएंगे। इनमें छत्तीसगढ़ की मशहूर हस्तशिल्प और मिलेट्स तथा वनोपज आदि से बने उत्पाद भी चयन किए गए हैं।

गौरतलब है कि भारत सरकार की पहल पर जी20 के लक्ष्यों को पूरा करने के लिए पर्यावरण संरक्षण कृष‍ि और ऊर्जा सहित विभिन्न क्षेत्रों में गठित वर्किंग ग्रुप की बैठकें देश के सभी राज्यों में आयोजित की जा रही है। संगठन का शिखर सम्मेलन पिछले सप्ताह दिल्ली में आयोजित हो चुका है। जिसके बाद छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में सोमवार मंगलवार को G20 के चौथे फ्रेमवर्क की संस्कृति कार्य समूह होनी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+