छत्तीसगढ़ के इन 6 गांवों में पहली बार फहराया जाएगा तिरंगा
आज देश 77वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। इस बीच छत्तीसगढ़ से काफी अच्छी खबर सामने आई है। यहां नक्सल प्रभावित 6 गांवे में आजादी के बाद पहली बार तिरंगा फहराया जाएगा। छत्तीसगढ़ पुलिस की ओर से इस बात की जानकारी दी गई है कि गांव के निकट नए कैंप लगाने के बाद ऐसा संभव हो पा रहा है।
बस्तर डिविजन के अंतर्गत आने वाले सुकमा और बीजापुर में पिछले तीन दशक से नक्सलवाद से प्रभावित हैं। बस्तर के मुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी ने बताया कि बीजापुर जिले के जिन्नागेलुर, तिमेनार, हिरोली, सुकमा, सुकमा जिले के बेद्रे, दुब्बामरका और टोंडमरका गांव में तिरंगा फहराया जाएगा।

यहां आजादी के बाद पहली बार ऐसा आयोजन हो रहा है। इसके साथ ही सुकमा जिले के पिडमेल, डुब्बाकोंटा, सिलगेर, कुंडेड गां में भी पहली बार स्वतंत्रता दिवस का समारोह मनाया जाएगा। यहां इस वर्ष पहली बार 26 जनवरी को तिरंगा फहराया गया था।












Click it and Unblock the Notifications