Chhattisgarh News: 72 साल में जगदलपुर सीट पर 18 बार चुनाव हुए, जिनमें से 15 आम चुनाव और 3 उपचुनाव

Chhattisgarh News: विधानसभा चुनाव में जगदलपुर की सीट बेहद अहम मानी जाती है। इसके पीछे का कारण ये है कि जगदलपुर विधानसभा पूरे बस्तर संभाग की 12 विधानसभा सीटों में ऐसी अकेली विधानसभा है, जो सामान्य है।

बाकी सभी 11 विधानसभा क्षेत्र अजजा के लिए आरक्षित हैं। ऐसे में जगदलपुर सीट पर ही सबसे ज्यादा फोकस राजनीतिक दलों का होता है। इस बार भी प्रत्याशी अपने-अपने स्तर पर जोर आजमाईश करते हुए जीत का डंका बजाने का दावा कर रहे हैं।

Chhattisgarh News:

इधर पिछले चुनावों पर नजर डालें तो 1951 से लेकर अब तक बीते 72 सालों में कुल 18 विधानसभा चुनाव लड़े जा चुके हैं और इस बार 19वां विधानसभा चुनाव लड़ा जा रहा है। बीते 72 सालों में जगदलपुर की सीट से कांग्रेस व भाजपा के उम्मीदवारों ने 7-7 बार जीत हासिल की, वहीं निर्दलीय प्रत्याशियों ने 4 बार जीतकर विधानसभा में जगदलपुर का प्रतिनिधित्व किया।

जगदलपुर का सियासी इतिहास देखें तो यहां किसी एक दल के प्रति कभी भी मतदाताओं का रूझान नहीं रहा। यही कारण है कि 18 बार हुए चुनाव में भाजपा व कांग्रेस को समान रूप से जनता ने चुना, वहीं निर्दलीय प्रत्याशियों को भी 4 बार मौका मिला। 18 बार हुए चुनावों में से 3 बार उपचुनाव हुए, जबकि 15 बार आमचुनाव हुए हैं।

जगदलपुर सीट पर साल 1951 में हुए पहले विधानसभा चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी डूमर ने जीत हासिल की थी, वहीं इसके बाद हुए उपचुनाव में भी निर्दलीय प्रत्याशी विद्यानाथ जीते थे। साल 1957 में कांग्रेस की टिकट पर बस्तर के तत्कालीन महाराजा प्रवीरचंद्र भंजदेव विधायक बने, लेकिन उनके विधायक बनने के बाद दो बार उपचुनाव हुए, जिसमें से पहले उपचुनाव में कांग्रेस के डेरहाप्रसाद तो दूसरी बार निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में वीडीएमबीडी मिश्रा ने जीत हासिल की।

1962 में चैतू माहरा निर्दलीय चुने गए। 1967 में भारतीय जनसंघ (अब भाजपा) से डी. कोशा और साल 1972 में बलीराम कश्यप विधायक चुने गए। 1977 में जनता पार्टी (अब भाजपा) से बीरेंद्र पांडे तो 1980 में कांग्रेस के भुरसूराम नाग, 1985 में कांग्रेस के झितरूराम बघेल, 1990 में भाजपा के दिनेश कश्यप, 1993 व 1998 में कांग्रेस के झितरूराम बघेल, 2003 में भाजपा के डॉ. सुभाऊ कश्यप, 2008 व 2013 में भाजपा के संतोष बाफना और 2018 में कांग्रेस के रेखचंद जैन जगदलपुर सीट से विधायक बने।

19वें बार हो रहे विधानसभा चुनाव में जगदलपुर सीट पर जतिन जायसवाल (कांग्रेस), किरण देव (भाजपा), नरेंद्र भवानी (आप), संपत कश्यप (बसपा), नवनीत चांद (जेसीसीजे), वीरेंद्र बैध (राजपा), सरिता सिंह (आजपा), सुरेंद्र चालकी (सर्व आदि दल), अब्दुल कय्यूम (निर्दलीय), विपिन कुमार तिवारी (निर्दलीय), सुभाष कुमार बघेल (निर्दलीय) चुनावी मैदान में हैं।

जानिए, बीते 72 सालों में कब कौन बना विधायक
सन नाम दल
1951 डूमर निर्दलीय
उपचुनाव विद्यानाथ निर्दलीय
1957 प्रवीरचंद्र भंजदेव कांग्रेस
उपचुनाव डेरहाप्रसाद कांग्रेस
उपचुनाव वीडीएमबीडी मिश्रा निर्दलीय
1962 चैतू माहरा निर्दलीय
1967 डी. कोशा भारतीय जनसंघ
1972 बलीराम कश्यप भारतीय जनसंघ
1977 बीरेंद्र पांडे जनता पार्टी
1980 भुरसूराम नाग कांग्रेस
1985 झितरूराम बघेल कांग्रेस
1990 दिनेश कश्यप भाजपा
1993 झितरूराम बघेल कांग्रेस
1998 झितरूराम बघेल कांग्रेस
2003 डॉ. सुभाऊ कश्यप भाजपा
2008 संतोष बाफना भाजपा
2013 संतोष बाफना भाजपा
2018 रेखचंद जैन कांग्रेस

संवाद सूत्र: ऋषि भटनागर, जगदलपुर/छत्तीसगढ़

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+