प्रभु श्रीराम के नाम का उच्चारण करती है ये डॉगी जूली, VIDEO में सुन आप भी रह जाएंगे दंग
Ram Mandir: 22 जनवरी को अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन होने जा रहा है। इस आयोजन को भव्य बनाने के लिए तमाम तैयारियां युद्धस्तर पर जारी हैं। पत्ता पत्ता डाली डाली, मनुष्य हो या बेजुबान सभी के हृदय में प्रभु राम बसे हैं। पूरे देश में अभी से राम का नाम गूंज रहा है। हर कोई अपने-अपने तरीके से इस आयोजन का हिस्सा बनना चाहता है।
इस बीच, एक बेजुबान श्वान(डॉग) का राम-राम जपते हुए वीडियो सामने आया है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले का है। श्वान का नाम जूली है। श्वान को राम-नाम जपने देख सभी अचंभित हैं। आइए जानते हैं क्या है रहस्य ?

दरअसल, दुर्ग जिले के हाउसिंग बोर्ड निवासी संदीप सिंह राजपूत के पालतू श्वान जूली पर राम की भक्ति का रंग चढा हुआ है। बेजुबान अपनी भाषा में इन दिनों प्रभु राम का जप करती नजर आ रही है। खास बात यह है कि संदीप सिंह राजपूत एक गायक है और आर्केस्ट्रा आदि में गाकर परिवार का भरण पोषण करते हैं। राजपूत की गायिका का असर उनकी 7 साल की पालतू फीमेल श्वान जूली पर भी साफ नजर आ रहा है। इसकी खासियत यह है कि यह राम-राम का नाम उच्चारण करती है।
कैसे हुआ ये चमत्कार!
संदीप सिंह राजपूत बताते हैं कि 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा अयोध्या में होने वाली है। इसी दिन, उनके बहुत सारे आर्केस्ट्रा के कार्यक्रम हैं। जिसको लेकर वह अपने घर पर श्रीराम के भजनों का अभ्यास कर रहे थे। तभी, उनकी जूली पास आकर बैठी। अचानक वो राम नाम का जप करने लगी। जिसको सुनने के बाद वह भी आश्चर्यचकित रह गए।












Click it and Unblock the Notifications