Diwali 2022: CM भूपेश ने गोल बाजार में की खरीदी, विधायक बनने से लेकर CM तक परिवार संग मनाते हैं 'देवारी तिहार'

छत्तीसगढ़ में दीपावली पर्व की शुरुआत हो चुकी है। धनतेरस के मौके पर लोगों ने जमकर खरीदारी भी की है। इसके साथ-साथ अपने घरों को सजाया है। छत्तीसगढ़ के मुखिया मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का दुर्ग के भिलाई तीन स्थित निवास को खास तौर पर सजाया गया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल देवारी (दीपावली) का त्यौहार बड़े पारम्परिक रूप से मनातें हैं। इसके लिए सीएम भूपेश बघेल ने रायपुर के गोल बाजार में खरीदारी भी की है।

गेंदे के फूल, रंगीन लाइटों से सजा घर, लगाया 'चिरई चुगनी'

गेंदे के फूल, रंगीन लाइटों से सजा घर, लगाया 'चिरई चुगनी'

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के भिलाई स्थित निवास को बड़े ही आकर्षक तौर पर सजाया गया है। मुख्यमंत्री के निवास में दीपावली पर्व के लिए रंगीन लाइटें एवं झालरों के माध्यम से सजाया गया है। कैम्प कार्यालय में भी रंगीन लड़ियाँ लगाई गईं हैं। इसके अलावा गेंदे के फूलों की लड़ियां भी सजाई गई है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पारंपरिक रूप से धान की बालियां जिसे छत्तीसगढ़ में चिरई चुगनी कहते है, भी लगाई हैं।

हर साल परिवार संग मनाते हैं

हर साल परिवार संग मनाते हैं "देवारी तिहार"

छत्तीसगढ़ की संस्कृति और विरासत को सहेजने वाले मुख्यमंत्री के रूप में पहचान बना चुके सीएम भूपेश बघेल, प्रथम बार विधायक बनने से लेकर अब तक हर साल अपने घर में परिवार के साथ दीपावली का पर्व मनाते हैं। छत्तीसगढ़ में दीपावली को 'देवारी' कहा जाता है। देवारी तिहार को मुख्यमंत्री बड़े पारम्परिक अंदाज में मनातें हैं। वे इस दौरान ग्राम कुरूदडीह पहुंचकर अपने कुलदेवता का आशीवार्द भी लेते हैं। धनतेरस, लक्ष्मी पूजा, से लेकर गोवर्धन पूजा, मातर और गोंड़ समाज द्वारा मनाएं जाने वाले गौरा गौरी पर्व को भी बड़े सादगी से मनातें हैं।

मुख्यमंत्री ने की दिवाली शॉपिंग, खरीदे दीये और मिठाईयां

मुख्यमंत्री ने की दिवाली शॉपिंग, खरीदे दीये और मिठाईयां

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज रायपुर स्थित गोल बाजार में पहुंचकर दीपावली की खरीदारी भी की है। सीएम भूपेश बघेल ने महिलाओं से दीया, बताशे खरीदे। इसके अलावा सीएम ने मिठाईयां और पटाखे भी खरीदे। इस दौरान उन्होंने कहा कि आज बाजारों में खूब रौनक नजर आ रही है। न्याय योजना की तीसरी किस्त के माध्यम से त्यौहार से पहले किसानों के खाते में पैसे डाले गए। जिससे बाजार गुलजार नजर आ रहें हैं। व्यापारियों को भी इससे लाभ मिल रहा हैं। किसानो के धान की खरीदी एक नवम्बर से शुरू कर दी जाएगी।

पारम्परिक त्योहारों और खेलों का हो रहा संरक्षण

पारम्परिक त्योहारों और खेलों का हो रहा संरक्षण

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल हर साल हर साल होली, दीपावली की तरह छत्तीसगढ़ की पारंपरिक त्यौहारों हरेली, तीजा, पोला, जन्माष्टमी, जैसे त्योहारों का आयोजन सीएम हाउस में करते हैं। इस साल दुर्गा नवमी पर्व के दौरान सीएम हाउस में गरबा, पारम्परिक नृत्यों का भी आयोजन किया गया। इसी तरह से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल छत्तीसगढ़ के पारम्परिक खेलों के संरक्षण के लिए भी कार्य कर रहें हैं। इसके लिए इस साल पहली बार छत्तीसगढ़िया ओलंपिक के आयोजन किया गया। जिसमें कबड्डी, फुगड़ी, भौंरा, बांटी, खो खो, पिठ्ठूल , गिल्ली डंडा जैसे खेलों को शामिल किया गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+