छत्तीसगढ़ः धमतरी में युवक ने पिता और दादी को उतारा मौत के घाट, मां ने पड़ोसी के घर में छिपकर बचाई जान

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के मगरलोड थाना क्षेत्र के करेली बड़ी चौकी के चंदना गांव में एक युवक ने मंगलवार की रात को अपने पिता और दादी की लकड़ी के बट्‌टे से पीट-पीटकर हत्या कर दी। इस दौरान उसने अपनी मां पर भी हमला किया। हालांकि मां ने पड़ोसी के घर में छिपकर अपनी जान बचाई। हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद से आरोपी फरार है। फिलहाल हत्या का कारण स्पष्ट नहीं है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिए हैं।

dhamtari man did murder of his father and grandmother

पुत्र महेश वर्मा का मंगलवार रात करीब 11.30 बजे किसी बात को लेकर पिता पन्ना लाल वर्मा (50) से विवाद हो गया। इस पर गुस्से में आकर महेश ने वहां पड़े लकड़ी के बट्टे से पिता के सिर पर वार कर दिया। इससे वह लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़े। इस दौरान महेश की 80 वर्षीय दादी त्रिवेणी वर्मा भी वहीं मौजूद थीं। उन्होंने बीच-बचाव किया तो महेश ने उनके सिर पर भी वार कर दिया। इस हमले में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

इसके बाद महेश अपनी मां की तरफ दौड़ा तो किसी जैसे-तैसे उन्होंने पड़ोसी के घर भागकर अपनी जान बचाई। शोर सुनकर आसपास के लोग भी बाहर निकल आए। सब पन्ना लाल के घर पहुंचे, लेकिन उससे पहले ही महेश वहां से भाग चुका था। बताया जा रहा है कि महेश की मानसिक हालत ठीक नहीं है। उसका उपचार भी चल रहा है। फिलहाल हत्या के पीछे का कारण अभी सामने नहीं आ सका है। पुलिस महेश की खोजबीन में जुटी हुई है।

जवान ने की खुदकुशी
वहीं जगदलपुर के करनपुर इलाके में स्थित छस बल पोखरण बटालियन में तैनात कंपनी कमांडर ने मंगलवार की शाम खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। कमांडर ने अपने रूम में रखी दूसरे गार्ड की रायफल से खुद को गोली मारी। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर नगरनार थाना प्रभारी शिवशंकर गेंदले पहुंचे।

उन्होंने बताया कि कंपनी कमांडर कुबेर सिंह (59) मूल रूप से मध्यप्रदेश के छतरपुर के रहने वाले हैं, लेकिन उन्होंने एक घर भिलाई में बनाया है। उन्होंने एक गार्ड की रायफल से खुद को पेट में गोली मारी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+