Chhattisgarh के पूर्व गृहमंत्री ननकीराम कंवर के बयान से आहत है कांग्रेस, जानिए क्या कहा
Chhattisgarh News छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित झीरमघाटी नक्सल हमले को लेकर भाजपा के वरिष्ठ विधायक और राज्य के पूर्व गृहमंत्री ननकीराम कंवर ने बड़ा बयान दिया है,जिससे कांग्रेस नाराज हो गई है।
Chhattisgarh News छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित झीरमघाटी नक्सल हमले को लेकर भाजपा के वरिष्ठ विधायक और राज्य के पूर्व गृहमंत्री ननकीराम कंवर ने बड़ा बयान दिया है,जिससे कांग्रेस नाराज हो गई है। ननकीराम कंवर ने कहा है कि जब मैं गृहमंत्री था, तब झीरमघाटी कांड हुआ था। कंवर ने कहा कि उस वक़्त कांग्रेस के आपसी झगड़े के कारण नक्सली हमला हुआ था। इसके अलावा उन्होंने छत्तीसगढ़ में आदिवासी आरक्षण के मामले पर भी कांग्रेस को घेरा।

दरअसल कंवर मंगलवार को बिलासपुर में बीजेपी की बैठक में हिस्सा लेने पहुंचे थे। इस दौरान पत्रकारों से चर्चा के दौरान उन्होंने कहा कि 2013 में छत्तीसगढ़ कांग्रेस नेताओं के बीच के आपसी झगड़े के कारण झीरमघाटी से ही नक्सली हमला हुआ था। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेताओं का एक गुट अलग-अलग रास्ते से गया,वहीं दूसरे रास्ते में हमला होने से कई नेता मारे गए।
पूर्व गृहमंत्री ननकीराम कंवर ने आदिवासी आरक्षण के मामले पर कहा कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के पास बहुमत है, अगर वह आदिवासी हितैषी है, तो उसे आरक्षण के मसले पर सदन में अध्यादेश लाना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस आदिवासी हित को लेकर बकवास कर रही हैं, जो गरीबों को आवास नहीं दे पा रहे,वह मुद्दे पर बात करने के योग्य नहीं है।
छत्तीसगढ़ में आदिवासी मुख्यमंत्री की दावेदारी के मुद्दे पर ननकीराम कंवर ने कहा कि छत्तीसगढ़ में जब भाजपा की सरकार बनी, तब राजनाथ सिंह ने मुझसे पूछा था कि किसे मुख्यमंत्री बनाया जाए, तब मैंने पूछा था कि मुझमें क्या कमी है। उन्होंने आगे कहा कि जब मुझे इंकार दिया गया,तब मैंने डॉ. रमन सिंह का नाम सुझाया था,तब मेरे कहने के बाद ही डॉ. रमन सिंह को मुख्यमंत्री बनाया गया था। कंवर ने आगे कहा कि मैं आज भी कहता हूं कि भाजपा आदिवासी मुख्यमंत्री बनाए या न बनाएं, लेकिन, हमारे प्रयास से ही छत्तीसगढ़ में सरकार बनेगी।कंवर ने दावा किया कि अगले 2023 विधानसभा चुनाव में उनको जरूर मिलेगा।
कांग्रेस हुई नाराज़ , दिया यह जवाब
छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि ननकीराम कंवर का बयान बेहद ही आपत्तिजनक है ननकी राम कवंर रमन सरकार के पाप को छुपाने के लिये अपने पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह की विफलता को छुपाने के लिये गृहमंत्री के रूप में अपनी अकर्मण्यता और नकामी को छुपाने के लिये यह बयान दे रहे है। गृहमंत्री रहते उनके पास ऐसी कोई सूचना थी तो क्या कार्यवाही किये? उन्होंने एनआईए के समक्ष उन्होंने जांच आयोग के समक्ष क्या इस संदर्भ में कभी कोई बयान दिया था? ननकी राम कवंर झीरम मामले में स्तरहीन राजनीति करना बंद कर दे।
कांग्रेस 31 से अधिक नेताओ को खोया है। हमारे कांग्रेस पार्टी के प्रथम पीढ़ी के सारे नेताओं की शहादत हुयी थी। ननकी राम कवंर गृहमंत्री थे हमारे नेताओं के परिवर्तन यात्रा को मिली सुरक्षा को किसने हटाया? क्या गृहमंत्री की नैतिक जिम्मेदारी नहीं बनती है। जब विकास यात्रा के लिये हजारो प्रदेश के जवानो को तैनात किया जा सकता था तो हमारे परिवर्तन यात्रा के लिये जो पुलिस के संज्ञान में थी उस परिवर्तन यात्रा के सुरक्षा व्यवस्था को क्यो हटाया गया? कही ऐसा तो नहीं सारे षडयंत्र में पूर्व मुख्यमंत्री के साथ-साथ ननकी राम कवंर भी शामिल थे?












Click it and Unblock the Notifications