छत्तीसगढ़ चुनाव में BJP, कांग्रेस और आप के दिग्गज करेंगे धुआंधार प्रचार, भाजपा आज जारी करेगी अपना घोषणा पत्र

Chhattisgarh Assembly Election: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार अब अंतिम दौर में है। चुनाव प्रचार थमने से पहले भारतीय जनता पार्टी शुक्रवार को अपना घोषणा पत्र जारी करने जा रही है। रायपुर में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह इसे लॉन्च कर सकते हैं।

3 नवंबर को कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे 2 चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। वहीं भाजपा से रक्षामंत्री राजनाथ सिंह भी मंत्री लखमा के गढ़ सुकमा में प्रचार करने उतरेंगे। यहां पहले चरण में चुनाव होगा। दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल और भगवंत मान अकलतरा में रोड शो करेंगे।

Chhattisgarh

वहीं खड़गे आज दूसरे चरण की दो विधानसभा में प्रचार करने आ रहे हैं। रायपुर संभाग की अभनपुर और चंद्रपुर सीट पर सभा करेंगे। उनके साथ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी मौजूद रहेंगे।

छत्तीसगढ़ भाजपा अपना घोषणा पत्र आज 3 नवंबर को जारी करने जा रही है। इसके लिए खास तौर पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह रायपुर आ रहे हैं। तय कार्यक्रम के मुताबिक छत्तीसगढ़ प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में घोषणा पत्र लॉन्च होगा। अमित शाह के साथ प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह भाजपा के प्रदेश प्रभारी ओम माथुर भी मौजूद रहेंगे।

इस घोषणा पत्र में भाजपा किसानों, युवाओं और महिलाओं से जुड़े बड़े घोषणा करेगी। चर्चा है कि किसानों के कर्ज माफी की घोषणा जो पहले ही कांग्रेस कर चुकी है, इसका तोड़ भारतीय जनता पार्टी के घोषणा पत्र में देखने को मिलेगा।

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान 3 नवंबर को दो दिन के छत्तीसगढ़ दौरे पर आ रहे हैं। 3 नवंबर को दोनों मुख्यमंत्री अकलतरा में पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में रोड शो करेंगे। 4 नवंबर शनिवार को भी केजरीवाल और भगवंत मान मस्तूरी और कवर्धा में रोड शो करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+