योजनाओं का फीडबैक लेने बल्दाकछार पहुंचे सीएम साय, परिवार की शादी के लिए कुलेश्वरी कमार से खरीदा पर्रा, धुकना
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव पिछले कुछ दिनों से सरकारी योजनाओं का फीडबैक जानने के लिए विकासखंड के अंतर्गत आने वाले गांवों का औचक निरीक्षण कर रहे हैं। इसी क्रम में सीएम विष्णु देव साय शासकीय योजनाओं का फीडबैक लेने के लिए आज अपना हेलीकॉप्टर से भाटापारा जिले के कसडोल विकासखण्ड के बल्दाकछार में पहुंचे।
यहां पर जब सीएम का हेलिकॉप्टर उतरा तो उनसे मिलने वालों की भीड़ लग गई। सीएम ने बल्दाकछार में बरगद के नीचे चौपाल लगाई और यहां के कमार बस्ती पहुंचकर विभिन्न योजनाओं के हितग्राही परिवारों से मिले।

बता दें छत्तीसगढ़ की इस जगह पर कमार बांस से तरह-तरह के समान बनाते हैं। मुख्यमंत्री साय ने कमार बस्ती में कुलेश्वरी कमार के परिवार को बांस का समान बनाते देखा तो उनके इस काम की जानकारी ली।

सीएम ने कुलेश्वरी से हाल बांस से बनी सामग्रियों की कीमत भी पूछी। साय को ये समान बेहद पसंद आए। उन्होंने तुरंत ही अपने परिवार में शादी के लिए दो पर्रा, दो धुकना और एक सुपा खरीदा। मुख्यमंत्री का कुल 600 रुपए का बिल बना। उन्होंने खुश होकर कुलेश्वरी को 700 रुपए दिए।
बता दें ऐसे ही 6 मई 2025 को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सुशासन तिहार के तीसरे चरण में ग्राउंड जीरो पर खुद उतरे थे।।बेमेतरा जिले के ग्राम- सहसपुर में अचानक पहुंचे और ग्रामीणों से योजनाओं का सीधा फीडबैक लिया था। यहां पर भी सीएम ने योजनाओं का लोगों से फीडबैक जानने के लिए पेड़ के नीचे चौपाल लगाई थी।












Click it and Unblock the Notifications