CM Bhupesh ने कबीरधाम में लगाई जनचौपाल, कहा, RIPA और पर्यटन से युवाओं को मिलेगा रोजगार

CM Bhupesh Baghel अपने प्रदेश व्यापी भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के तहत कवर्धा विधानसभा के ग्राम झलमला पहुंचे। मुख्यमंत्री ने वहां पचराही के शिव मंदिर में पूजा अर्चना कर ग्राम झलमला में आयोजित जन चौपाल कार्यक्रम में पहुंचे। यहां ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री का खुमरी पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान प्रभारी मंत्री टीएस सिंहदेव और वनमंत्री मोहम्मद अकबर और पंडरिया विधायक ममता चन्द्राकर भी उपस्थित रहे।

CM bhupesh bhent mulakat

मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों को दी विकास कार्यों की सौगात
कबीरधाम जिले के ग्राम झलमला पहुंचे सीएम भूपेश ने जनचौपाल में आम जनता की समस्याएं सुनी। इसके साथ ही करोड़ों रूपये के विकास कार्यों की सौगात भी दी। सीएम ने झलमला में नया ग्राम पंचायत भवन, हाई स्कूल और कन्या आश्रम में बॉउंड्रीवाल निर्माण, मंदिर से लेकर आंगनबाड़ी भवन तक और टॉवर से लेकर हाई स्कूल भवन तक सीसी रोड निर्माण, ग्राम बोइरकछरा से गंडईखुर्द तक सड़क निर्माण, कवर्धा पोड़ी मुख्य मार्ग से ग्राम परसहा गाड़ाघाट तक सड़क निर्माण, कुसुमघटा से बोइर कछरा मार्ग में फोक नदी पर उच्चस्तरीय पुल का निर्माण, चिल्फी, रेंगाखार और पोड़ी में स्वामी आत्मानंद स्कूल खोलने की घोषणा की है।

cm bhupesh with student

गौठान बन रहे आजीविका केंद्र, रीपा के तहत दिए गए 2- 2 करोड़
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भेंट-मुलाकात में आम जनता से सीधे संवाद कर रहे हैं। और उनके सुझाव शिकायतें लेकर त्वरित समाधान भी कर रहे हैं। झलमला में जनचौपाल में उपस्थित ग्रामीणों को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा, यहां मैं देखने आया हूँ कि लोगों तक हमारी योजनाओं का लाभ पहुंच रहा है या नहीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि गौठान में रूरल इंडस्ट्रियल पार्क शुरू किए जा रहे हैं, हर रूरल इंडस्ट्रियल पार्क में वर्किंग शेड, पहुँच मार्ग, पेयजल और बिजली जैसी बुनियादी सुविधाओं के लिए 2-2 करोड़ रुपये दिए जा रहे हैं। ताकि ग्रामीण, महिलाएं और गांव के युवा रोजगार से जुड़ सके, उन्होंने युवाओं से कहा कि ज्यादा से ज्यादा रीपा से लाभ लें।

cm bhupesh
सीएम ने दिए मितान क्लब के युवाओं को पर्यटन रोजगार से जोड़ने के निर्देश
मुख्यमंत्री ने यहां राजीव युवा मितान क्लब के बारे में जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि पर्यटन के विकास के लिए काम करें और स्थानीय युवाओं को पर्यटन रोजगार से जोड़ें। मुख्यमंत्री ने जाति प्रमाण पत्र बारे में पूछा। इस बीच एक हितग्राही ने बताया कि उसका जाति प्रमाण पत्र नहीं बना है, जिस पर मुख्यमंत्री ने पंचायत सचिव तथा तहसीलदार से जानकरी लेते हुए कार्यकम खत्म होने तक वस्तुस्थिति बताने कहा।

तेंदूपत्ता संग्रहण दर बढ़ाया, 65 प्रकार के वनोपज की खरीदी
एक ग्रामीण गोरेलाल ने बताया कि दो साल पहले वनाधिकार मान्यता पत्र मिला, अब भूमि पर खेती कर रहा हूँ। पंजीयन करा कर समर्थन मूल्य में धान बेचा है। वेदकुंवर ने बताया कि समर्थन मूल्य में 2 हजार गड्डी तेंदू पत्ता बेचा है, जिससे 8 हजार रूपये की आय हुई है। जिस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने तेंदूपत्ता संग्रहण दर बढ़ाकर 4 हजार रुपये प्रति मानक बोरा कर दिया है। 65 प्रकार के वनोपज खरीद रहे हैं और वैल्यू एडिशन पर काम कर रहे हैं ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों को रोजगार मिल सके। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भेंट-मुलाकात के दौरान कहा कि 1 नवंबर से प्रदेश में धान खरीदी शुरू हो जाएगी। इस बार बारदाने की पर्याप्त व्यवस्था होगी। बारदाने के लिए किसान भाइयों को परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+