सीएम भूपेश ने दीपावली के पहले छत्तीसगढ़ के कर्मचारियों को दिया तोहफा, DA में 5 प्रतिशत की बढ़ोतरी

छत्तीसगढ़ शासन ने छटवें वेतनमान से वेतन पाने वालों की DA में 12 प्रतिशत की बढ़ोतरी की है। अब उन्हें 189 प्रतिशत महंगाई भत्ते के स्थान पर 201 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिलेगा।

रायपुर,14 अक्टूबर। छत्तीसगढ़ सरकार ने दीपावली के पहले प्रदेश के अधिकारियों-कर्मचारियों को 5 प्रतिशत महंगाई भत्ता वृद्धि की सौगात दी है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर वित्त विभाग ने डीए में बढ़ोतरी का आदेश जारी कर दिया है। डीए की बढ़ी हुए दर चालू अक्टूबर माह से ही प्रभावी होगा। बढ़े हुए महंगाई दर की राशि का 1 अक्टूबर 2022 से नगद भुगतान किया जाएगा। डीए में पांच फीसदी की वृद्धि के बाद प्रदेश में सातवें वेतनमान से वेतन पाने वालों को 33 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिलेगा। महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का यह आदेश यूजीसी, एआईसीटीई और आकस्मिकता से वेतन पाने वाले कर्मचारियों के लिए भी लागू होगा।

BHUPESH

छत्तीसगढ़ शासन ने छटवें वेतनमान से वेतन पाने वालों की DA में 12 प्रतिशत की बढ़ोतरी की है। अब उन्हें 189 प्रतिशत महंगाई भत्ते के स्थान पर 201 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिलेगा। वित्त विभाग ने छत्तीसगढ़ शासन के सभी विभागों, अध्यक्ष, राजस्व मंडल बिलासपुर, सभी विभागाध्यक्षों, संभागायुक्तों और कलेक्टरों को महंगाई भत्ते में वृद्धि के संबंधित में परिपत्र जारी कर दिया है। गौरतलब है कि राज्य के अधिकारियों-कर्मचारियों को अगस्त-2022 से 28 प्रतिशत की दर से DA का भुगतान किया जा रहा था। वहीं छटवें वेतनमान वालों को 189 प्रतिशत की दर से महंगाई भत्ता मिल रहा था।

यह भी पढ़ें Chhattisgarhiya Olympics: 60 साल की दादी ने जीता फुगड़ी खेल, सबने कहा, वाह-बढ़िया, CM भूपेश भी हुए मुरीद

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+