कोरोना टीकाकरण को लेकर भूपेश बघेल की पीएम मोदी को चिट्ठी, कही ये पांच बात

रायपुर, 28 अप्रैल: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 1 मई से शुरू हो रहे कोरोना टीकाकरण के तीसरे चरण से जुड़े कुछ सवालों को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है। इस पत्र में बघेल ने प्रधानमंत्री से कई अहम जानकारियां वैक्सीन और इस चरण को लेकर मांगी हैं ताकि टीका दिए जाने का काम शुरू होने के बाद आसानी रहे। बघेल ने अपनी चिट्ठी में मुख्यतौर पर पांच बातें प्रधानमंत्री से जाननी चाही हैं।

कि 1 मई से 18 वर्ष से अधिक आयु के सभी लोगों को वैक्सीन लगवाने के लिये केंद्र द्वारा बनाई गई कार्य योजना तथा उसके व्यावहारिक अमल की पद्धति से राज्यों को अवगत कराया जाये.साथ ही सभी राज्यों में वैक्सीन आबंटन जनसंख्या तथा पॉजिटिविटी रेश्यो, एक्टिव पेशेंट रेश्यो को ध्यान में रखते हुए किया जाये ताकि देश के सभी राज्यों में एक साथ वैक्सीनेशन प्रारंभ हो सके. उन्होंने पत्र में लिखा है कि आपके द्वारा वैक्सीन के दामों को लेकर आश्वासन दिया गया है. हमारा अब भी आग्रह है कि एक वैक्सीन एक दाम की नीति अवश्य लाई जाये ताकि छत्तीसगढ़ जैसे विकासशील राज्य अपने संसाधनों का अधिक मितव्ययता से कोविड संघर्ष के दूसरे आयामों पर रचनात्मक व्यय कर सकें.

बघेल ने अपनी चिट्ठी में कहा है कि 45 साल से ज्यादा उम्र के प्रदेश के 72 फीसदी लोगों को हम टीका लगा चुके हैं। 1 मई से शुरू हो रहे टीकाकरण अभियान में 18 साल से अधिक आयु वाले प्रदेश के लोगों को उनकी सरकार वैक्सीन लगाए जाएगी। इसके लिए प्रदेश सरकार ने भारत बायोटेक और सीरम इंस्टीट्यूट से 25-25 लाख खुराक मांगी है। बघेल ने कहा है कि हम राज्य में तेजी से टीकाकरण चाहते हैं, ऐसे में कुछ बिन्दुओं पर आपसे जानकारी की गुजारिश है।

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लिखी चिट्ठी में पांच सवाल पूछे हैं। पहला- 1 मई से 18 वर्ष से अधिक आयु के सभी लोगों को वैक्सीन लगवाने के लिये केंद्र द्वारा बनाई गई कार्य योजना तथा उसके व्यावहारिक अमल की पद्धति से राज्यों को अवगत कराया जाए। दूसरा- राज्यों में वैक्सीन आबंटन जनसंख्या तथा पॉजिटिविटी फीसद, एक्टिव पेशेंट रेश्यो को ध्यान में रखते हुए किया जाए ताकि देश के सभी राज्यों में एक साथ वैक्सीनेशन प्रारंभ हो सके। तीसरा- आपकी ओर से वैक्सीन के दामों को लेकर आश्वासन दिया गया है। हमारा आग्रह है कि एक वैक्सीन एक दाम की नीति लाएं। ताकि छत्तीसगढ़ जैसे विकासशील राज्य अपने संसाधनों का अधिक मितव्ययता से कोविड संघर्ष के दूसरे आयामों पर रचनात्मक व्यय कर सकें। चौथा- कोरोना वैक्सीन से टैक्स हटा लिए जाएं। पांचवा- भारत बायोटेक और सीरम के अलावा दूसरी कंपनियों से भी वैक्सीन ली जाए ताकि राज्यों को पर्यार्त संख्या में वैक्सीन मिल सके।

तेजी से फैल रहा कोरोना संक्रमण

भारत में कोरोना संक्रमण लगातार बढ़ रहा है। बुधवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया है कि बीते 24 घंटे में कोरोना के 3 लाख 62 हजार 787 नए मामले सामने आए। जबकि 3285 मरीजों की मौत हो गई। अब देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,79,88,637 हो गई है। कोरोना से मरने वाले मरीजों की संख्या बढ़कर 2,01,165 हो गई है। देश में एक्टिव मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। देश में एक्टिव केस अब 29,72,106 हो गए हैं, जो कुल संक्रमितों का 16.34 प्रतिशत है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+