CM भूपेश बघेल का बयान, बस्तर जिले में हो रही है बैंक खोले जाने की मांग, BJP की पुरंदेश्वरी पर कसा तंज
रायपुर, मई 28। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भाजपा की प्रदेश प्रभारी डी. पुरंदेश्वरी पर तंज कसा है। शनिवार को भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के अंतर्गत भूपेश कोंडागांव के दौरे पर है, जहां उन्होंने मीडिया से बात की। इस दौरान उन्होंने छत्तीसगढ़ में बीजेपी की स्थिति पर बयान दिया। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में बीजेपी की स्थिति दयनीय है और भाजपा की प्रदेश डी पुरंदेश्वरी तो सिर्फ BJP नेताओं को हंटर लगाने छत्तीसगढ़ आती हैं।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कोंडागांव में समीक्षा बैठक के दौरान अधिकारियों को कई अहम निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रशासनिक अधिकारी स्कूलों में जाकर बच्चों का मार्गदर्शन करें। साथ ही सीएम ने अफसरों को नसीहत दी है कि वो अपने काम का आनंद लेकर करें ना कि काम को बोझ समझें।
मीडिया से बात करते हुए सीएम ने कहा कि राज्य सरकार जो विकास कार्य कर रही है, उससे जनता के अंदर हमारे प्रति विश्वास बढ़ा है। इस दौरान सीएम ने नक्सल प्रभावित बस्तर जिले में भी विकास का दावा किया। उन्होंने कहा कि नक्सल प्रभावित इलाकों में भी अब बैंकों की मांग हो रही है। उन्होंने कहा कि अब बस्तर जिला बदल रहा है। यहां नक्सलवाद कम हो रहा है।












Click it and Unblock the Notifications