विधायकों के दिल्ली दौरे को लेकर सीएम भूपेश बघेल ने कहा- विधायक भी नहीं जा सकते कहीं
रायपुर। पंजाब कांग्रेस में चल रहे घमासान के बीच कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता कपिल सिब्बल ने आलाकमान को आईना दिखाया है। वहीं कपिल सिब्बल के बयान पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पलटवार करते हुए नसीहत दी है। इसके अलावा छत्तीसगढ़ में चल रहे उथल-पुथल को लेकर भी भूपेश बघेल ने बयान दिया है। उन्होंने कहा कि विधायक भी नहीं जा सकते कहीं? अगर कोई वहां गया है तो उसे राजनीतिक नजरिए से नहीं देखा जाना चाहिए। यदि कोई राजनेता जा रहा है, तो यह स्पष्ट है कि वह केवल राजनीतिक व्यक्तियों से ही मिलेगा। पीएल पुनिया दिल्ली में नहीं हैं, वहां उनसे कोई कैसे मिल सकता है?।
Recommended Video

इसके अलावा कपिल सिब्बल पर पलटवार करते हुए कहा कि कपिल सिब्बल हमारे (कांग्रेस) वरिष्ठ नेता हैं, उनका बयान दुर्भाग्यपूर्ण है। राहुल गांधी के इस्तीफे के बाद सभी ने सोनिया गांधी को कार्यकारी अध्यक्ष बनाने का फैसला किया। इसलिए इस तरह के सवाल करना हास्यास्पद है।
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने फिल्मी गांधी की क्लिपिंग के साथ ट्वीच किया कि सूट-बूट क्लब चाहे सरकार में हो या संगठन में, न जनता के लिए हितैषी साबित होता है और न पार्टी के लिए। भारत वापस लौटने पर गांधी जी कि यह संदेश सुनना चाहिए।
सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि आज राहुल गांधी और सोनियां गांधी ने कठिन परिस्थितियों में पार्टी को संभाला है। हमें उनपर भरोसा है, जो लोग सवाल उटा रहे हैं, उन्हें पार्टी ने क्या-क्या नहीं दिया। उनका एजेंडा समझना होगा। बता दें कि कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री कपिल सिब्बल ने पार्टी की हालत पर एक बार फिर से जमकर भड़ास निकाली है और सीधे मौजूदा नेतृत्व पर इशारों में ही सही, जोरदार वार कर दिया है। लगता है कि कपिल सिब्बल कांग्रेस में हाल में लिए गए कुछ फैसलों से बहुत ही नाराज हैं।
हालांकि, वे अभी भी कांग्रेस को एकजुट रखने की बात कर रहे हैं। उन्होंने कहा है कि हमारी पार्टी में अभी कोई अध्यक्ष नहीं है,फिर फैसले कौन ले रहा है। उन्होंने जी-23 की उन मांगों को फिर से उठाया है, जिसमें आंतरिक चुनावों की मांग की गई थी और कहा है कि वे सारे नेता आज भी उसपर ऐक्शन के इंतजार में हैं और वो उन सभी नेताओं की ओर से मीडिया से बात कर रहे हैं। सिब्बल जो कुछ बोल रहे हैं, उसका इशारा सीधे पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की ओर लग रहा है।












Click it and Unblock the Notifications