DURG: सीएम भूपेश बघेल ने खुर्सीपार में बीपीओ सेंटर का किया लोकार्पण
CHHATTISGARH: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल लगातार प्रदेश की विभिन्न विधानसभाओं का दौरा कर रहे हैं। मंगलवार को उन्होंने अपने गृहनगर भिलाई में नगर पालिक निगम के अंतर्गत खुर्सीपार में 7 करोड़ की लागत से नवनिर्मित बीपीओ सेंटर का लोकार्पण किया। इस मौके पर गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, विधायक देवेंद्र यादव, महापौर नीरज पाल समेत कई जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

दुर्ग जिले के शहर भिलाई के युवाओं को बड़ी सौगात देते हुए सीएम भूपेश बघेल ने बीपीओ सेंटर में युवकों से चर्चा करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार युवाओं के लिए रोजगार के लिए निजी संस्थाओं को आगे ला रही है। इस वजह से युवाओं के लिए रोजगार के मौके उपलब्ध हो रहे हैं। छत्तीसगढ़ शासन के जनसम्पर्क विभाग की तरफ से जानकारी दी गई कि भिलाई के इस बीपीओ सेंटर के माध्यम से लगभग 700 युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने की योजना है












Click it and Unblock the Notifications