CG Election 2023: 'फूट डालो और राज करो की योजना यहां नहीं चलेगी', CM बघेल का गृह मंत्री अमित शाह पर निशाना

Chhattisgarh Election 2023: छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने 16 अक्टूबर को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर हमला बोला है। कहा कि छत्तीसगढ़ में फूट डालो और शासन करो की योजना नहीं चलेगी। रायपुर के स्वामी विवेकानंद विमानतल पर पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा के पास राज्य में बात करने के लिए कोई मुद्दा नहीं बचा है।

इससे पहले, राजनांदगांव में सोमवार को एक रैली के दौरान केंद्रीय मंत्री शाह ने अप्रैल में बेमेतरा जिले के बिरनपुर गांव में हुई सांप्रदायिक हिंसा को लेकर कांग्रेस सरकार पर जमकर हमला बोला और कहा था कि यदि कांग्रेस छत्तीसगढ़ में सरकार में वापस आती है। तो वोट बैंक के लिए वह तुष्टिकरण' की राजनीति करना जारी रखेगी।

CM Baghel targets

अमित शाह के बयान के बारे में पूछे जाने पर मुख्यमंत्री ने कहा (बिरनपुर) मामले में कार्रवाई की गई और आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने अदालत में आरोप पत्र भी दाखिल कर दिया है और सरकार द्वारा पीड़ित के लिए मुआवजे की घोषणा की गई है। भारतीय जनता पार्टी के पास उठाने के लिए कोई मुद्दा नहीं बचा है। भाजपा केवल उन्हीं चीजों पर बोलेंगे जिनमें उन्होंने पीएचडी की है।

छत्तीसगढ़ में भाजपा के सत्ता में आने पर कांग्रेस शासन में भ्रष्टाचार। करने वालों को उल्टा लटकाने के गृहमंत्री अमित शाह के बयान के बारे में पूछे जाने पर मुख्यमंत्री ने कहा वह इसके अलावा क्या कर सकते हैं। वह एक चुनी हुई सरकार को डरा रहे हैं। उन्होंने धमकी देने की पीएचडी की है। यह छत्तीसगढ़ है जहां आदि संस्कृति को मानने वाले आदिवासी रहते हैं।

यहां कबीर और गुरु घासीदास के अनुयायी रहते हैं। यहां के लोग प्रेम और भाईचारे की भाषा समझते हैं। फूट डालो और राज करो की योजना यहां काम नहीं करेगी। मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया अमित शाह जी लोगों को डराकर छत्तीसगढ़ को अडाणी को सौंपना चाहते हैं। छत्तीसगढ़ को अडाणी को सौंपने की पुरजोर कोशिश कर रहे हैं। लेकिन वह इसमें सफल नहीं होंगे।

छत्तीसगढ़ की 90 सदस्यीय विधानसभा के लिए 2 चरणों में 7 और 17 नवंबर को वोटिंग होगी। कांग्रेस ने अब तक 30 सीटों के लिए प्रत्याशियों की घोषणा की है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने भी शाह की टिप्पणी के लिए उनकी आलोचना की और आरोप लगाया कि भाजपा चुनावों को देखते हुए नफरत फैलाने की कोशिश कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया। भाजपा हमेशा जहर उगलती हैं।

पिछले 5 वर्षों से उन्होंने भाजपा शासित राज्य में योजनाओं को बाधित करने की कोशिश की और अब चुनाव के दौरान झूठ और जहर फैला रहे हैं। लेकिन इसका कोई असर नहीं होगा। अगले महीने होने वाले चुनाव में कांग्रेस ऐतिहासिक जीत हासिल करेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+