नक्सल प्रभावित अबूझमाड़ के बच्चों ने किया कमाल, विश्व मल्लखंब चैंपियनशिप में जीता गोल्ड मेडल

Abujhmad: असम में हुई विश्व मल्लखंब चैंपियनशिप में नक्सल प्रभावित नारायणपुर जिले के 3 बच्चों ने स्वर्ण पदक जीता। छत्तीसगढ़ की एक अकादमी में यह तीनों बच्चे मल्लखंब का प्रशिक्षण लेते हैं।

abujhmarh abujhmadh mallakhumb

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ के माओवादी प्रभावित नारायणपुर जिले को नक्सल आतंक के बीच उम्मीद की नई किरण जाग रही है। जिले अबूझमाड़ इलाके के बच्चों ने मल्लखंब चैंपियनशिप में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाकर दुनिया में अपने गांव का नाम रोशन किया है।

मिली जानकारी के मुताबिक असम में हुई विश्व मल्लखंब चैंपियनशिप में नक्सल प्रभावित नारायणपुर जिले के 3 बच्चों ने स्वर्ण पदक जीता। छत्तीसगढ़ की एक अकादमी में यह तीनों बच्चे मल्लखंब का प्रशिक्षण लेते हैं। गोल्ड मेडल हासिल करने वाले अकादमी के तीन बच्चों में 2 लड़कियां और 1 लड़का शामिल है।

तीनों बच्चे घोर जंगली और नक्सल प्रभावित क्षेत्र परिवारों के हैं और 2 वक्त के भोजन के लिए भी वनो पर आश्रित हैं। इन बच्चों को यहां पदस्थ छत्तीसगढ़ आर्म्ड फोर्स के कमांडो मनोज प्रसाद ने गोद लेकर ट्रेनिंग दी है, प्रसाद ने यहां मलखंब अकादमी खोली है, यहां 70 बच्चों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

मनोज प्रसाद के सिखाए बच्चे विभिन्न प्रतियोगिताओं में 200 से अधिक मेडल जीत चुके हैं। विश्व मलखंब प्रतियोगिता का आयोजन भूटान में 9 से 12 मई तक किया गया था, इसमें भारत, जापान, अमरीका, साउथ अफ्रीका, ब्राजील सहित 20 देशों के दो सौ से अधिक खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था।

अकादमी के कोच मनोज प्रसाद ने बताया कि यह सभी के लिए खुशी की बात है कि नक्सल प्रभावित क्षेत्र के बच्चों ने असम में आयोजित विश्व चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता है। उन्होंने कहा कि यहां 30 लड़कियां और 40 लड़के प्रशिक्षण करते हैं।यह सभी दिन-रात मेहनत करते हैं और उम्मीद है कि आने वाले समय में छत्तीसगढ़ और भारत के लिए स्वर्ण पदक हासिल करेंगे।

यह भी पढ़ें CG News: अब तक खुल चुके हैं 195 श्री धनवंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर, सस्ते दर पर जेनेरिक दवाईयां

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+