भूपेश अंकल से मिले बच्चे, मिला समाधान, कोई पापा के कंधे में,कोई मां का अंचल पकड़कर मिला
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का बच्चों के प्रति प्रेम एक आर फिर दिखाई दिया। उनकी संवेदनशील पहल पर जमकर सराहना हो रही है।
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का बच्चों के प्रति प्रेम एक आर फिर दिखाई दिया। उनकी संवेदनशील पहल पर जमकर सराहना हो रही है। बुधवार को उन्होंने अपनी भेंट मुलाकात के दौरान सामाजिक संगठनों से मुलाकात के दौरान उन्होंने कई बच्चों को जीवन की नई आस दी।

मासूम गीतिका का होगा इलाज
भेंट मुलाकात के दौरान अंबागढ़ तहसील के ग्राम कहाड़कसा की 10 वर्षीय बालिका गीतिका पाल की बड़ी मां नूतन पाल ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से सिकलसेल के उपचार के लिए आर्थिक मदद का निवेदन किया। उन्होंने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को बताया कि कमजोर आर्थिक परिस्थिति होने के कारण गीतिका के उपचार में समस्या आ रही है। मुख्यमंत्री बघेल ने पूरी संवेदनशीलता के साथ विचार करते हुए गीतिका के इलाज का संपूर्ण खर्च राज्य शासन द्वारा वहन करने का आश्वासन दिया।

पिता के कंधे में बैठकर सीएम अंकल से मिली पुष्पलता
वहीं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इसके अलावा अंबागढ़ में ही दोनों पैरो से दिव्यांग 17 वर्षीय पुष्पलता के लिए मोटराइज्ड सायकिल देने के निर्देश अधिकारियों को दिए। पुष्पलता अपने पिता हेमंत यादव के कंधे पर बैठकर मुख्यमंत्री से मिलने आयी थीं। अम्बागढ़ चौकी के ग्राम बूढ़ा डबरी निवासी पुष्पलता यादव ने मुख्यमंत्री को बताया कि वह कक्षा 11वीं में वाणिज्य विषय की छात्रा है। उसे स्कूल आने-जाने में दिक्कत होती है। उसने मुख्यमंत्री से स्कूल आने-जाने के लिए मोटराइज्ड सायकिल प्रदान करने का निवेदन किया। मुख्यमंत्री ने पूरी संवेदनशीलता से पात्रतानुसार मोटराइज्ड सायकिल देने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया।

अब आगे पढ़ सकेगी प्रतिमा
मुख्यमंत्री भूपेश यहीं नहीं रुके बच्चों से मिलते रहे। उन्होंने ग्राम कान्हे निवासी प्रतिमा देवांगन को आगे की पढ़ाई के लिए 01 लाख रूपए की स्वीकृति प्रदान की। बालिका प्रतिमा देवांगन ने बताया कि वह 11वीं कक्षा की छात्रा है। पढ़ाई में अच्छी है, लेकिन घर की आर्थिक परिस्थिति ठीक नहीं है। मां दिल की बीमारी से पीड़ित हैं और पिता बुनकर का कार्य करते हैं। ग्राम कान्हे के ही उत्तम साहू को आगे की पढ़ाई के लिए 50 हजार रूपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत की।

दिव्यांग संजीव को दिया हौसला
इसके अलावा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पैरो से दिव्यांग संजीव चौहान को पेट्रोल चलित तिपहिया वाहन प्रदान करने की स्वीकृति दी। अम्बागढ़ तहसील के केसराटोला गांव के निवासी संजीव चौहान ने भेंट-मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री को बताया कि वह एमए की पढ़ाई नियमित छात्र के रूप में अम्बागढ़ चौकी महाविद्यालय में कर रहे हैं। अम्बागढ़ चौकी से उनका गांव 9 किलोमीटर दूर है। उन्हें पढ़ाई के लिए कॉलेज आने-जाने में परेशानी होती है। मुख्यमंत्री ने संजीव के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उसे सतत् मेहनत करने के लिए प्रेरित किया।
यह भी पढ़ें Chhattisgarh: आप नहीं लड़ेगी भानुप्रतापपुर उपचुनाव, विधानसभा नहीं, नजर टिकी है पंचायतों पर












Click it and Unblock the Notifications