CG: सीएम विष्णुदेव साय ने स्वामी विवेकानंद को उनकी पुण्यतिथि पर किया नमन
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने स्वामी विवेकानंद की पुण्यतिथि 04 जुलाई पर उन्हें नमन करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी है। साय ने अपने श्रद्धांजलि संदेश में भारतीय दर्शन और आध्यात्म को विश्व से परिचित कराने तथा मानवता को कल्याण की ओर ले जाने में स्वामी जी की भूमिका पर प्रकाश डाला।
सीएम साय ने कहा कि स्वामी विवेकानंद के उदार, व्यावहारिक और सुधारवादी सिद्धांतों को छत्तीसगढ़ ने अपनाया है। साय ने गर्व व्यक्त किया कि स्वामी जी ने अपने बचपन का कुछ हिस्सा रायपुर में बिताया। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ आज भी स्वामी जी के बताए मार्ग और सिद्धांतों पर चल रहा है।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय कहा कि स्वामी विवेकानंद के अमूल्य विचार सदियों तक लोगों को प्रेरित करते रहेंगे। उन्होंने राज्य की प्रगति और विकास पर स्वामी विवेकानंद की शिक्षाओं के गहन प्रभाव को स्वीकार किया। भारतीय दर्शन और अध्यात्म में स्वामी विवेकानंद के योगदान ने एक स्थायी विरासत छोड़ी है। उनकी शिक्षाएँ व्यक्तियों और समुदायों को बेहतर भविष्य की ओर मार्गदर्शन करती रहती हैं।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ आगे बढ़ते हुए स्वामी विवेकानंद के आदर्शों के प्रति प्रतिबद्ध है। राज्य मानवता के कल्याण और आध्यात्मिक विकास के लिए उनके दृष्टिकोण से प्रेरणा लेता है।
यह भी पढ़ें पुलिस परिवारों के बच्चों के स्कूल बस सेवा शुरू, सीएम विष्णुदेव साय दी दिखाई हरी झंडी












Click it and Unblock the Notifications