छत्तीसगढ़ सरकार युवा ऊर्जा को सही दिशा देने कर रही है कार्य: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
CM BHUPESH BAGHEL: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शनिवार शाम को राजधानी रायपुर के निजी होटल में आयोजित एक कार्यक्रम में 'कोड-ए-थान' कार्यक्रम को सम्बोधित किया। इस दौरान उन्होंने बताया कि युवाओं से भेंट-मुलाकात के दौरान युवा उनसे पूछते हैं कि उन्हें कोडिंग आती है, एप बनाना आता है। हमारी पीढ़ी के लोगों को यह बात चकित कर सकती है, लेकिन आज की सच्चाई यही है।

मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि स्वामी आत्मानंद और डॉ. चन्दूलाल चन्द्राकर के घनश्याम दास बिड़ला के साथ अच्छे संबंध रहे है। यही कारण है कि बिड़ला समूह से मेरा भावनात्मक जुड़ाव है। हमारे प्रिय डॉ. चंदूलाल चंद्राकर ने अखबार में अपनी सेवाएं दी थी। इसी तरह स्वामी आत्मानन्द भी बिड़ला हाउस में प्रतिवर्ष उपनिषद पर व्याख्यान देने जाते थे।
बघेल ने कहा कि कोड-ए-थान के माध्यम से युवाओं को नई तकनीक को जानने और समझने का अवसर मिला है। वर्तमान समय में इसकी आवश्यकता अधिक बढ़ गई है। उन्होंने कहा कि युवा ऊर्जा के सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ने से बड़ी से बड़ी उपलब्धि आसानी से हासिल होती है और यह उपलब्धि व्यक्तिगत नहीं बल्कि समाज, प्रदेश व देश के लिए होती है। प्रदेश के युवाओं में असीम ऊर्जा है। केवल उसे सही दिशा देने की आवश्यकता है। मुझे यह बताते हुए गर्व हो रहा है कि छत्तीसगढ़ सरकार युवा ऊर्जा को सही दिशा देने के लिए लगातार काम कर रही है। हमारी सरकार शिक्षा के मंदिर अर्थात स्कूलों के जीर्णाेद्धार के लिए अलग से 1100 करोड़ रुपए के बजट का प्रावधान किया है। अंग्रेजी में शिक्षा के लिए 350 से अधिक स्वामी आत्मानंद शासकीय स्कूल खोले गए है।
यह भी पढ़ें CG: तेन्दूपत्ता संग्राहकों को मिली सामाजिक सुरक्षा, 97.74 करोड़ रूपए की राशि का हुआ भुगतान












Click it and Unblock the Notifications