Chhattishgarh Exit Poll 2023 के नतीजों के बाद बीजेपी से टकराई कांग्रेस, शायराना अंदाज में वार- पलटवार
Rajastan Exit Poll 2023: पांच राज्यों में मतदान की प्रक्रिया संपन्न होने बाद एजेंसियों और न्यूज चैनलों ने एक्जिट पोल के नतीजे चौंकेने वाले हैं। छत्तीसगढ़ में ज्यादातर एजेंसियों ने कांग्रेस की जीत का अनुमान लगाया है। एग्जिट पोल के आंकड़े सामने आने के बाद चुनाव परिणाम आने से पहले ही कांग्रेस और बीजेपी के बीच वार- पलटवार का दौर शुरू हो गया है। दोनों पार्टियों ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल (पूर्व में ट्वीटर) पर एक दूसरे पर तंज कसा है।
एग्जिट पोल के नतीजों के बाद कांग्रेस ने बीजेपी टारगेट करते लिखा, "झूठ फैलाने की मिट गई चुल्ल। घुस गया गई गारंट झड़ गया फूल।" जबकि बीजेपी ने लिखा, टूटे का पंजा उड़ेगी धूल, छत्तीसढ़ में खिल रहा कमल का फूल।"

बता दें छत्तीसगढ़ में नॉर्थ रीजन में 14 सीटें हैं। जहां कांग्रेस को 42 फीसदी और बीजेपी को 44 फीसदी वोट मिलने की उम्मीद है। एग्जिट पोल के नतीजों के मुताबिक सीटों की बात की जाए तो यहां पर बीजेपी को पांच से नौ सीटें जाएंगी, जबकि कांग्रेस भी पांच से नौ सीट जीत सकती है। जबकि अन्य के खाते में शून्य से एक सीट जाएगी और उनका वोट शेयर 14 फीसदी रहने के आसार हैं। वहीं छत्तीसगढ़ के दक्षिण रीजन में 12 सीटें हैं। जहां बीजेपी और कांग्रेस दोनों को 43 फीसदी वोट मिलता दिख रहा है। जबकि अन्य दलों को 14 फीसदी वोट मिलने का अनुमान है।

छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव की 90 सीटें हैं। राज्य में किसी भी पार्टी को सरकार बनाने के लिए 46 सीटों की जरुरत होती है। इस बार छत्तीसगढ़ में दो चरणों में विधानसभा के चुनाव हुए थे। पहले चरण में राज्य की नक्सल प्रभावित 20 सीटों पर 7 नवंबर को वोटिंग हुई थी वहीं, 17 नवंबर को बची हुई 70 विधानसभा सीटों पर वोट डाले गए।












Click it and Unblock the Notifications