छत्तीसगढ़:त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए हुई वोटिंग

छत्तीसगढ़:त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए हुई वोटिंग

रायपुर ,20 जनवरी। छत्तीसगढ़ मे ग्रामीण जनता ने गुरुवार को अपने मताधिकार का प्रयोग किया। त्रिस्तरीय पंचायत आम और उप निर्वाचन के तहत मतदान सम्पन्न हुए । गुरुवार को प्रदेश के तीन जिला पंचायत सदस्य, 27 जनपद सदस्य, 152 सरपंच और 330 पंच पदों के चुनाव के लिए मतदान किया गया। निर्वाचन आयोग से मिली जानकरी के मुताबिक प्रदेश में सभी स्थानो को मिलाकर मतदान का प्रतिशत लगभग 72.12 प्रतिशत रहा।

PANCHAYAT VOTING

छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयुक्त ठाकुर राम सिंह ने बताया कि पूरे प्रदेश मे मतदान शांतिपूर्ण रूप से सम्पन्न हुआ है । किसी भी स्थान पर कोई अप्रिय घटना नही हुई।उन्होंने निर्वाचन कार्य को पूरी जिम्मेदारी और मेहनत से पूरा करने के लिए निर्वाचन कार्य मे लगे सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की सराहना भी की। मतदान के दौरान सभी मतदान केन्द्रों में कोविड-19 गाईडलाईन का पालन किया गया। मतदान में युवाओं के साथ-साथ बुजूर्ग और दिव्यांग मतदाताओं की भी सक्रिय भागीदारी रही।

यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़ के पूर्व ACB चीफ जी पी सिंह का बड़ा बयान, मुझपर पूर्व सीएम रमन सिंह को फंसाने का था दबाव

गौरतलब है कि बिलासपुर जिले में 59.74 प्रतिशत ,गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में 82.23 प्रतिशत ,मुंगेली जिले में 63.87,जांजगीर चाम्पा जिले में 68.66 प्रतिशत,कोरबा जिले में 83.57 प्रतिशत ,रायगढ़ जिले में 64.57 प्रतिशत सूरजपुर जिले में 66.31 प्रतिशत ,बलरामपुर जिले में 66.34 प्रतिशत ,सरगुजा जिले में 75.32 प्रतिशत, कोरिया जिले में 87.30 प्रतिशत ,जशपुर जिले में 69.76 प्रतिशत ,रायपुर जिले में 74.88 प्रतिशत , बलौदाबाजार जिले में 66.74 प्रतिशत ,गरियाबंद जिले में 61.50 प्रतिशत, महासमुंद जिले में 75.94 प्रतिशत ,धमतरी जिले में 78.04 प्रतिशत ,बेमेतरा जिले में 72.04 प्रतिशत, दुर्ग जिले में 81.28 प्रतिशत,बालोद जिले में 80.06 प्रतिशत,राजनांदगांव जिले में 71.21 प्रतिशत ,कबीरधाम जिले में 77.28 प्रतिशत,कोंडागांव जिले में 72.72 प्रतिशत,बस्तर जिले में 77.64 प्रतिशत ,कांकेर जिले में 83.19 प्रतिशत ,दंतेवाड़ा जिले में 75.15 प्रतिशत ,बीजापुर जिले में 40.03 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+