भारत सरकार की ओर से छत्तीसगढ़ परिवहन विभाग को मिला डिजिटल सर्विसेज इनोवेशन अवॉर्ड
रायपुर, जून 10। देश की राजधानी दिल्ली में आयोजित आत्मनिर्भर भारत समिट में छत्तीसगढ़ सरकार के परिवहन विभाग को डिजिटल सर्विसेज प्रदान करने के मामले में इनोवेशन अवॉर्ड दिया गया है। यह अवॉर्ड भारत सरकार के टेक्सटाइल मंत्रालय की ओर से प्रदान किया गया है। मंत्रालय के सचिव यूपी सिंह ने छत्तीसगढ़ परिवहन विभाग के असिस्टेंट ट्रांसपोर्ट कमिश्नर शैलाभ साहू को दिया गया। उन्हें भारत सरकार की ओर से प्रशस्ति पत्र भेंट किया गया।

सरकारी योजना के तहत मिले 10 से ज्यादा RC और DL
इस समिट में छत्तीसगढ़ परिवहन विभाग के अपने प्रेजेंटेशन में बताया गया कि सारथी योजना के अंतर्गत तुंहर सरकार तुंहर द्वार योजना में अब तक 10 लाख से ज्यादा रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट और ड्राइविंग लाइसेंस लोगों को घर बैठे मुहैया हुए हैं। इस योजना में आवेदकों को परिवहन कार्यालय में पुन: कार्ड प्राप्त करने आने की ज़रूरत नहीं पड़ती है।
राज्य सरकार की इस योजना के अंतर्गत RC और DL के लिए वर्तमान में केंद्रीयकृत नई क्यूआर आधारित सिस्टम को लागू किया हुआ है। इससे QR कोड स्कैन करते ही गाड़ी और ड्राइविंग लाइसेंस की समस्त जानकारी प्रवर्तन अधिकारी को तत्काल प्राप्त हो जाती है। Form1(A) ऑनलाइन मेडिकल प्रमाण पत्र फॉर्म 1ए जारी करने वाला पहला राज्य छत्तीसगढ़ है। जिसमें ड्राइविंग लाइसेंस के लिए आवेदकों का डॉक्टर्स के द्वारा ऑनलाइन जारी किया जाता है।
इस सम्मेलन में भारत सरकार की ओर से एडिशनल सेक्रेटरी संजय बाबू, ज्वॉइंट सेक्रेटरी बी पुरुषार्थ, सीईओ डॉ. अभिषेक सिंह, एनआईसी की डायरेक्टर जनरल नीता वर्मा, इलेक्ट समूह के सीईओ रवि गुप्ता शामिल थे।












Click it and Unblock the Notifications