Chhattisgarh: भाजपा प्रवेश का दौर निरंतर जारी, सैकड़ों की संख्या में लोगों ने किया BJP में प्रवेश

Raipur News: भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में गुरुवार को भाजपा प्रदेश सह प्रभारी और बिहार सरकार के मंत्री नितिन नबीन, उपमुख्यमंत्री अरुण साव, सांसद सुनील सोनी, प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव, रामू रोहरा, भरत लाल वर्मा , भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी अमित चिमनानी, प्रितेश गांधी के उपस्थिति में धमतरी के पूर्व विधायक के पुत्र सहित सैंकड़ों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और अन्य लोग भाजपा में शामिल हुए। भाजपा प्रदेश सह प्रभारी नितिन नबीन एवं उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने भाजपा प्रवेशित लोगों को पार्टी का गमछा पहना कर उनका स्वागत किया।

cg news

छत्तीसगढ़ भाजपा सह प्रभारी नितिन नबीन ने भाजपा प्रवेश करने वाले लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि आप सबका भारतीय जनता पार्टी में स्वागत है, अभिनंदन है। उन्होंने कहा कि भाजपा राष्ट्र सेवा के संकल्प के साथ काम करने वाली पार्टी है। भाजपा सरकार तीन विषयो को आधार मानकर काम करती है। हर गरीब तक सरकार की योजनाओं को पहुंचाना, देश की सांस्कृतिक विरासत को बचाए रखना,देश का परचम ,विश्व भर में लहराना।

उन्होंने कहा कि केंद्र में जब मोदी जी की सरकार बनी तब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने कहा था कि उनकी सरकार गरीबों को समर्पित सरकार होगी, और सरकार की सभी योजनाओं का लाभ हर तबके के लोगों को मिले इस दिशा में कार्य करेगी। देश की गरीब जनता के लिए प्रधानमंत्री अन्न योजना, वैक्सीन, आयुष्मान भारत योजना सहित विभिन्न योजनाओं का संचालन केंद्र की मोदी सरकार कर रही है और गरीबों को इसका लाभ भी मिल रहा है। पिछले 10 वर्षों से भाजपा की सरकार लगातार गरीबों के हित के लिए और उनके उत्थान के लिए कार्य कर रही है,आज हर कोई मोदी जी का सिपाही बनना चाहता है आप सभी का भारतीय जनता पार्टी में स्वागत है।

यह भी पढ़ें Chhattisgarh: बिहार सरकार के मंत्री नितिन नबीन पहुंचे रायपुर, BJP कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+