छत्तीसगढ़-तेलंगाना सीमा पर सुरक्षाबलों ने एनकाउंटर में तीन नक्सलियों को मार गिराया

जगदलपुर। छत्तीसगढ़-तेलंगाना बॉर्डर पर सोमवार की सुबह सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ के दौरान तीन नक्सलियों को मार गिराया। वहीं घटना स्थल से एक एके-47 सहित कई हथियार भी बरामद किये गए हैं। वहीं बस्तर आईजी सुंदरराज पी ने घटना की आधिकारिक पुष्टी की है। हालांकि अभी भी सुरक्षाबल के जवान जंगल में मौजूद हैं। यह एनकाउंटर तेलंगाना पुलिस और तेलंगाना ग्रेहाउंड्स ने की है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक तेलंगाना मुलगु जिले के जंगल में अधिक संख्या में नक्सलियों के होने की सूचना मिली थी।

chhattisgarh telangana border encounter three naxali killed

इसके बाद तेलंगाना पुलिस और तेलंगाना ग्रेहाउंड्स फोर्स सर्चिंग पर निकले। बताया जा रहा है कि जवान जैसे ही जंगल में घुसे, वैसे ही नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी। करीब दो घंटे तक पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ चलती रही। जवानों को भारी पड़ता देख नक्सली जंगल के रास्ते से भाग निकले। बता दें कि मुलगू जिले का जंगल छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले की सीमा से लगा हुआ है।

जवानों ने नक्सलियों को चारों तरफ से घेर लिया था। फिलहाल इस मुठभेड़ के बाद छत्तीसगढ़ की सीमावर्ती जिलों में तैनात पुलिस को भी अलर्ट कर दिया गया है। वहीं अभी मारे गए नक्सलियों की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस अधिकारियों ने कहा है कि जवान जब वापस लौटेंगे तब घटना के संबंध में अधिक जानकारी सामने आएगी।

कार में आग लगने से एक युवक की मौत
रायपुर के तेलीबांधा में सड़क हादसे के बाद एक कार में आग लग गई। इसकी चपेट में आकर कार सवार तीन युवक झुलस गए। इसमें से एक युवक की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। घायलों को डॉ. भीमराव आम्बेडकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अभी युवकों की पहचान नहीं हुई है। वहीं कार से टकराने वाली मवेशी की भी मौत हो गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+