सुकमाः जादू-टोना के शक पर दोस्तों के साथ मिलकर की युवक की हत्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार
सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के ऐर्राबोर थाना पुलिस ने हत्या का खुलासा करते हुए तीन आरोपितों को गिरफ्तार करने का दावा किया है। पुलिस ने दावा किया है कि जादू-टोना के शव के चलते दो माह पूर्व एक युवक की हत्या की गई थी। हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद तीन आरोपित फरार हो गए थे। पुलिस ने तीनों आरोपितों को गिरफ्तार कर न्यायलय में पेश किया गया, जहां से उन तीनों को जेल भेज दिया गया है।

यह पूरा मामला सुकमा जिले के गगनपल्ली गांव का है, जहां दो महीने पहले कुहरम भीमा की मौत हुई थी। मृतक कुहरम की मौत के बाद उसके परिजनों को इस बात का शक ता कि गांव का ही रहने वाला बोड्डू लच्छा ने जादू-टोना कर कुहरम को मारा था। शक के आधार पर मृतक के बेटे कुहरम नरेश ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर बोड्डू लच्छा की हत्या कर दी थी और फरार हो गए थे। मामला पुलिस के पास पहुंचा। पुलिस ने जांच शुरू की तो पता चला कि मृतक और आरोपितों के बीच पहले भी विवाद हो चुका है।
इसके बाद पुलिस ने आरोपितों की खोजबीन शुरू की। हत्या के बाद पुलिस लगातार मामले की जांच कर रही थी। पुलिस के हाथ कोई सुराग लगता कि इस बीच मुखबिर ने एक सूचना दी। उसके बाद पुलिया ने समझदारी से इस केस को तहकीकात कर आरोपी को पकड़ लिया और जेल भेज दिया। सुकमा जिले का खासकर कोंटा इलाका पूरी तरह नक्सल प्रभावित है और यहां पर शिक्षा और जागरुकता की कमी है। इसलिए ऐसे मामले पहले भी आते रहे हैं। जादू टोना को लेकर हिंसा के मामलों में पुलिस और सामाजसेवियों द्वारा लोगों को जागरूक भी किया जाता है।












Click it and Unblock the Notifications