छत्तीसगढ़ में चुनाव से पहले भाजपा को बड़ा झटका, वरिष्ठ आदिवासी नेता नंद कुमार साय का पार्टी से इस्तीफा

भाजपा के वरिष्ठ नेता नंद कुमार साय ने छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी की प्राथमिक सदस्यता और संगठन के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है।

Nand Kumar Sai resigns from BJP

Tribal leader Nand Kumar Sai resigns from BJP: छत्तीसगढ़ भाजपा से नंद कुमार साय का अलग होना दल के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। खासकर उन्होंने ऐसे समय में पार्टी से अलग होने का निर्णय लिया जब राज्य में विधानसभा चुनाव करीब है। वहीं नंद कुमार का इस्तीफा मिलने के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने के कहा है कि साय पार्टी ने वरिष्ठ नेता हैं। उनसे बात की जाएगी और गलतफहमी को दूर करने का प्रयास किया जाएगा।

पार्टी से इस्तीफा देने के बाद उन्होंने कहा, उसके (बीजेपी) अनुरूप अपने आत्मसम्मान को देखते हुए मेरे पास अन्य कोई विकल्प नहीं बचा है भारतीय जनता पार्टी में मेरे साथ कार्य करने वाले कार्यकर्ताओं एवं साथियों का बहुत बहुत आभार एवं धन्यवाद।"

उन्होंने एक दूसरे पोस्ट में लिखा, "जल,जंगल,जमीन,प्रकृति,ने हमे ये अनमोल तोफा दिया है एवम इससे ही जीवन है।
हमारा ये कर्तव्य है इसे बचाना और सहेजना।"

वहीं साय के इस्तीफे को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने कहा,"नंदकुमार साय जी का इस्तीफा प्राप्त हुआ है, वह पार्टी के बेहद वरिष्ठ नेता हैं पार्टी को आगे बढ़ाने में उनका सक्रिय योगदान रहा है अभी उनसे संपर्क नही हो पा रहा है आगे उनसे बात करके कोई गलतफहमी होगी तो जरूर दूर करने का प्रयास करेंगे।"

नंद कुमार साय ने बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अरुण कुमार साव को भेजे गए पत्र में बिना नाम लिए हुए पार्टी के कुछ लोगों को लेकर अपनी नाराजगी व्यक्त की। साव ने अपने त्याग पत्र में लिखा, "पिछले कुछ वर्षों से भारतीय जनता पार्टी में मेरी छवि को धूमिल करने के उद्देश्य से मेरे विरुद्ध अपनी ही पार्टी के मेरे प्रतिद्वंदियों द्वारा षड्यंत्रपूर्वक मिथ्या आरोप एवं अन्य गतिविधियों द्वारा मेरी गरिमा को ठेस पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है, जिससे मैं अत्यंत आहत महसूस कर रहा हूं तथा बहुत गहराई से विचार करने के पश्चात् मैं भारतीय जनता पार्टी की अपनी प्राथमिक सदस्यता और अन्य सभी पदों से इस्तीफा दे रहा हूं।"

वहीं सीएम भूपेश बघेल ने नंद कुमार साय के इस्तीफे को लेकर भाजपा पर तंज कसा। साय के त्यागपत्र को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, "आज श्री नंद कुमार साय जी ने अपने साथ-साथ आदिवासियों के मन की बात भी कह दी है। आदिवासी विरोधी भाजपा।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+