CG News: हाई-प्रोफाइल लोगों के बीच एक रिक्शा चालक भी पहुंचा विधानसभा, पांचवी पास मजदूर ने दी मंत्री को पटखनी
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव भाजपा ने बड़ी जीत हासिल की है। 90 विधानसभा सीट वाली छत्तीसगढ़ में भाजपा ने कुल 54 सीटों पर जीत हासिल की है तो वहीं कांग्रेस 35 सीटों पर सिमट गई है।
बेमेतरा जिले की साजा विधानसभा में सबसे चौंकाने वाला रिजल्ट देखने को मिला है।सबसे हाई प्रोफाइल सीटों में शामिल साजा से भाजपा उम्मीदवार ईश्वर साहू ने कांग्रेस के कद्दावर नेता रविन्द्र चौबे को 5 हजार 196 वोटों के अंतर से हराकर विधायक बने हैं।

रविन्द्र चौबे ने भूपेश सरकार में कृषि, पंचायत और संसदीय मंत्री रहते हुए चुनाव लड़ा। 7 बार के विधायक रहे रविन्द्र चौबे कांग्रेस के टिकट पर इस बार 9वीं बार विधानसभा चुनाव लड़ रहे थे। वहीं, कक्षा पांचवीं तक की पढ़ाई करने वाले 42 वर्षीय ईश्वर साहू सहित पूरा परिवार पेशे से खेतिहर मजदूर है। चुनाव लड़ने से पहले तक जीवन यापन के लिए ईश्वर साहू नागपुर में सब्जी बेचने और रिक्शा चलाने का काम करते थे।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 8 अप्रैल 2023 को दो स्कूली बच्चों में साइकिल चलाने को लेकर मामूली विवाद हुआ था। इसमें से एक हिंदू और दूसरा मुस्लिम समुदाय से था। गांव में दोनों ही समुदायों के बीच पहले से अलग-अलग घटनाओं को लेकर विवाद होता रहता था। ऐसे में 2 छात्रों के बीच के इस मामूली विवाद ने सांप्रदायिक रूप ले लिया। इसके बाद विवाद हिंसा में बदल गया और इसी में ईश्वर साहू के 22 वर्षीय बड़े बेटे भुवनेश्वर साहू को मौत की नींद सुला दी गई। खौफनाक हत्याकांड के बाद गांव का माहौल तनावपूर्ण हो गया था।
भाजपा के नेतृत्व में हिंदूवादी संगठनों ने 10 अप्रैल को प्रदेश बंद का आह्वान किया भी किया गया। इस दौरान गांव में बाहरी लोगों की भीड़ बढ़ती गई। मुस्लिम बाहुल्य गलियों में पत्थरबाजी हुई। इसी दिन मुस्लिम परिवार की एक झोपड़ी में आग लगा दी गई थी।
11 अप्रैल की सुबह पता चला कि बिरनपुर गांव से ही कुछ दूरी पर एक खेत में 2 लोगों की लाश पड़ी है। पुलिस जांच में उनकी पहचान पिता-पुत्र रहीम मोहम्मद और इदुल मोहम्मद के रूप में की गई। इस दौरान यहा हुई हिंसा में कुछ पुलिस वाले और मीडिया कर्मी भी घायल हुए थे।
ईश्वर साहू की संपत्ति की बात करें तो, चुनाव में निर्वाचन आयोग को दी गई जानकारी अनुसार ईश्वर साहू के पास कुल 11 लाख 50 हजार 270 रुपये नगद है। इनमें से 11 लाख रुपए वे हैं, जो भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने उन्हें दी थी। जबकि पत्नी सती साहू के नाम पांच लाख रुपये की चल-अचल संपत्ति है। विधानसभा चुनाव में 5 हजार से अधिक वोटों से जीत हासिल करने वाले ईश्वर छत्तीसगढ़ के सबसे गरीब विधायकों में से हैं।












Click it and Unblock the Notifications