Chhattisgarh: रायपुर में गिरी निर्माणाधीन इमारत, 2 की मौत, 1 की हालत गंभीर, रेस्क्यू जारी
Chhattisgarh building collapses: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में शनिवार शाम एक निर्माणाधीन इमारत अचानक गिर गई। हादसे को लेकर अब तक मिले अपडेट के मुताबिक, दो लोगों की मौत हुई है, जबकि एक की हालत गंभीर है। जिला प्रशासन ने हादसे में घायल हुए व्यक्ति को उचित इलाज के निर्देश दिए हैं। रेस्क्यू जारी है, स्थल पर मलबा हटाने का काम जारी है।
हादसा रविवार देर शाम हुआ। जिसमें निर्माणाधीन इमारत का एक हिस्सा ढह गया। हादसे को लेकर रायपुर के एएसपी लाखन पटेल ने कहा, "एक निर्माणाधीन इमारत का कुछ हिस्सा गिर गया है। घटना में दो लोगों की मौत हो गई। कई लोग घायल हो गए और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है...मलबा हटाने का काम जारी है...आगे की बात मामले की जांच चल रही है।

वहीं रायपुर कलेक्टर गौरव सिंह ने कहा, "हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है। एक गंभीर रूप से घायल है. घायलों का इलाज चल रहा है। मलबा हटाने का काम चल रहा है।"
#WATCH | Chhattisgarh | Gaurav Singh, Raipur Collector says, "Two people have died in the incident. One is seriously injured. Injured are under treatment...Work is underway to remove the debris. Further investigation is underway..." https://t.co/r2Ry3vpjjq pic.twitter.com/wEgObDfpoQ
— ANI (@ANI) January 11, 2025
#WATCH | Chhattisgarh | Lakhan Patel, ASP Raipur says, "Parts of an under-construction building have collapsed. Two people died in the incident. Several were injured and were admitted to the hospital for treatment...work is underway to remove the debris...Further investigation is… pic.twitter.com/EBfzVKqiu5
— ANI (@ANI) January 11, 2025












Click it and Unblock the Notifications