Chhattisgarh Weather: छत्तीसगढ़ में औसत से अधिक बारिश, जानिए अगले 5 दिन कैसा रहेगा मौसम
Chhattisgarh Weather Update: छत्तीसगढ़ में पिछले 70 दिनों में 784.9 मिमी बारिश हुई है, जो औसत से 14 प्रतिशत अधिक है। मौसम विभाग का अनुमान है कि सरगुजा संभाग में अगले पांच दिनों तक बारिश जारी रहेगी, लेकिन मध्य छत्तीसगढ़ में थोड़ी कमी आएगी।
शनिवार को मनेंद्रगढ़ जिले के कोटाडोल में राज्य में सबसे अधिक 9 सेमी बारिश दर्ज की गई। वहीं, बीजापुर जिले में 1677.9 मिमी बारिश हुई, जो सामान्य से 104 प्रतिशत अधिक है। रायपुर जिले में 666.5 मिमी बारिश हुई, जो सामान्य से 11 प्रतिशत अधिक है।

मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि मानसून की एक रेखा बीकानेर से रोहतक और फिर पूर्व-दक्षिणपूर्व से उत्तर-पूर्व बंगाल की खाड़ी तक फैली हुई है। इस सिस्टम के कारण रविवार को राज्य के विभिन्न हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने की उम्मीद है, साथ ही कुछ इलाकों में बिजली गिरने की भी संभावना है।
शनिवार सुबह से ही रायपुर समेत कई इलाकों में आंशिक बादल छाए रहे और दोपहर में धूप खिली। करीब दस दिन से बादल छाए रहने के बाद इस बदलाव से लोगों को राहत मिली। राज्य के अलग-अलग इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश भी हुई।
यह भी पढ़ें UP News: देवर को भाभी से हुआ प्यार, दोनों में मिलकर किया यह काम
छत्तीसगढ़ शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा बनाए गए राज्य स्तरीय नियंत्रण कक्ष द्वारा संकलित जानकारी के मुताबिक एक जून 2024 से अब तक राज्य में 753.4 मिमी औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है। '
राज्य के विभिन्न जिलों में 01 जून 2024 से आज 11 अगस्त सवेरे तक रिकार्ड की गई वर्षा के अनुसार बीजापुर जिले में सर्वाधिक 1698.3 मिमी और सरगुजा जिले में सबसे कम 373.0 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी है।राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार एक जून से अब तक सूरजपुर जिले में 678.0 मिमी, बलरामपुर में 998.0 मिमी, जशपुर में 573.5 मिमी, कोरिया में 711.3 मिमी, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 738.2 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी।
यह भी पढ़ें Kanpur News: 7 साल की मासूम पर थी 70 साल के मौलाना की नजर, खुली पोल, हुआ फरार
इसी प्रकार, रायपुर जिले में 658.3 मिमी, बलौदाबाजार में 790.6 मिमी, गरियाबंद में 732.5 मिमी, महासमुंद में 545.2 मिमी, धमतरी में 705.3 मिमी, बिलासपुर में 691.0 मिमी, मुंगेली में 717.4 मिमी, रायगढ़ में 633.2 मिमी, सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 415.2 मिमी, जांजगीर-चांपा में 713.2 मिमी, सक्ती 607.9 कोरबा में 959.7 मिमी, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में 691.1 मिमी, दुर्ग में 484.0 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी।
कबीरधाम जिले में 594.0 मिमी, राजनांदगांव में 797.8 मिमी, मोहला-मानपुर-अंबागढ़चौकी में 915.5 मिमी, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में 558.1 मिमी, बालोद में 835.2 मिमी, बेमेतरा में 433.7 मिमी, बस्तर में 838.1 मिमी, कोण्डागांव में 785.5 मिमी, कांकेर में 1005.1 मिमी, नारायणपुर में 914.2 मिमी, दंतेवाड़ा में 996.7 मिमी और सुकमा जिले में 1073.3 मिमी औसत वर्षा एक जून से अब तक रिकार्ड की गई।
यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़ में BJP की सरकार, फिर भी होंगे EVM नहीं, बेलेट पेपर से चुनाव,जानिए वजह












Click it and Unblock the Notifications