Chhattisgarh Naxal Encounter: दंतेवाड़ा में सुरक्षा बलों की बड़ी कार्रवाई, 25 लाख का ईनामी माओवादी ढ़ेर
Chhattisgarh Naxal Encounter: छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में मंगलवार, 25 मार्च को नक्सलियों और सुरक्षा बलों के बीच हुए मुठभेड़ में तीन नक्सली मारे गए। मारे गए नक्सलियों में सुधीर उर्फ सुधाकर का नाम भी शामिल है जिस पर 25 लाख रुपए का इनामी घोषित था।
इस दौरान घटनास्थल से भारी मात्रा में राइफल, 303 राइफल सहित गोला-बारूद बरामद किया गया है। अब तक मिली जानकारी के अनुसार इलाके में सुरक्षा बलों द्वारा सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

Chhattisgarh Naxal Encounter: दंतेवाड़ा में सुरक्षा बलों की बड़ी कार्रवाई
पुलिस अधीक्षक गौरव राय ने बताया कि दंतेवाड़ा और बीजापुर के गीदम थाना क्षेत्र के गिरसापारा, नेलगोड़ा, बोड़गा और इकेली के सीमाई क्षेत्रों में नक्सलियों के होने की सूचना मिली थी। जिसके बाद डीआरजी और बस्तर फाइटर्स की टीम नक्सल विरोधी अभियान पर निकली और इन सुरक्षा बलों को देखते ही नक्सली गोलीबारी करने लगे।
सुरक्षा बलों द्वारा कि गई जवाबी फायरिंग में तीन नक्सली मौके पर ही ढेर हो गए। इनमें से एक की पहचान सुधीर उर्फ सुधाकर उर्फ मुरली के रूप में हुई, जिस पर 25 लाख रुपए का इनाम था। वहीं तीनों शवों को कब्जे में ले लिया गया है और दो अन्य नक्सलियों की पहचान की जा रही है। पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज श्री सुन्दरराज पी. ने बताया कि, पिछले 83 दिनों में 100 से अधिक हार्डकोर नक्सलियों के शव बरामद किए गए हैं।
Chhattisgarh Naxal Encounter: अब तक 116 माओवादी ढ़ेर
बता दें कि पिछले हफ्ते छत्तीसगढ़ के बीजापुर और दंतेवाड़ा जिले में सुरक्षाबलों ने दो अलग-अलग माओवादी ऑपरेशन में 22 नक्सलियों को ढेर किया था इस कार्रवाई के दौरान एक जवान भी शहीद हो गया।
सुरक्षाबलों के इस सफल ऑपरेशन पर खुशी जाहिर करते हुए गृह मंत्री अमित शाह ने कहा था, "नक्सलमुक्त भारत अभियान की दिशा में हमारे जवानों ने एक और बड़ी सफलता हासिल की है। छत्तीसगढ़ के बीजापुर और कांकेर में हमारे सुरक्षा बलों के 2 अलग-अलग ऑपरेशन में 22 नक्सली मारे गए। मोदी सरकार नक्सलियों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई रही है।"
गृह मंत्री ने अपने भाषण में कहा था कि 31 मार्च 2026 तक भारत नक्सल मुक्त हो जाएगा। अब तक छत्तीसगढ़ में अलग-अलग मुठभेड़ों में 116 नक्सली मारे जा चुके हैं जिनमें से 100 नक्सली बीजापुर और दंतेवाड़ा में मारे गए थे।












Click it and Unblock the Notifications