छत्तीसगढ़ निकाय चुनाव: भाजपा ने किया अपना घोषणा पत्र जारी, किए 20 बड़े वादे
BJP Manifesto Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ भाजपा ने आगामी नगरीय निकाय चुनाव के लिए अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है। इस घोषणा पत्र में भाजपा ने 20 बड़े वादों का ऐलान किया है, जिनमें खास तौर से प्रॉपर्टी टैक्स में छूट, पीएम आवास योजना के तहत राशि देने और यूपीएससी मेंस पास करने वालों को 1 लाख रुपए की मदद देने की बात की गई है। पार्टी ने अपने घोषणा पत्र का नाम 'अटल विश्वास पत्र' रखा है।

भाजपा ने किये यह वादे
- नजूल भूमि और पट्टा धारकों को भूमि स्वामी बनाना।
- प्रधानमंत्री आवास योजना को तीन लाख लोगों तक पहुंचाना।
- जिनके पास पट्टा है और जो समेकित कर और बिजली बिल अदा करते हैं, उन्हें आवास बनाने के लिए पात्रता दी जाएगी।
- महिलाओं के नाम पर दर्ज संपत्तियों पर 25% प्रॉपर्टी टैक्स में छूट।
- संपत्ति टैक्स समय से पहले जमा करने पर 10% की छूट।
- महिलाओं के लिए पिंक टॉयलेट्स की सुविधा का विस्तार।
- हर नगर निगम में महापौर सम्मान निधि की स्थापना।
- इससे यूपीएससी मेंस पास करने वालों को 1 लाख रुपए की राशि दी जाएगी।
- हर नगरीय निकाय के व्यवसायिक केंद्रों में मूलभूत सुविधाएं।
- छत्तीसगढ़ के सभी स्कूलों और कॉलेजों में मुफ्त वाई-फाई की सुविधा।
- स्ट्रीट वेंडर्स को 30,000 रुपये की आर्थिक सहायता।
- स्मार्ट वेंडिंग जोन और फूड स्ट्रीट की स्थापना।
- फ्री सैनिटरी पैड की व्यवस्था छात्रों के लिए।
- स्व सहायता समूहों के लिए बर्तन बैंक की स्थापना।
- महिलाओं को महतारी वंदन योजना के तहत ढाई लाख रुपये तक का ऋण।
- नल-जल व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए पानी की टंकियां बनाई जाएंगी।
- सिकल सेल एनीमिया मुक्त प्रदेश बनाने के लिए स्क्रीनिंग केंद्रों की स्थापना।
- गोकुल नगर का निर्माण गोवंश संरक्षण के लिए।
- सभी नगर निगम क्षेत्रों में पार्किंग सुविधाओं का व्यवस्थित इंतजाम।
कांग्रेस ने पूछा, पुराने वादों का क्या हुआ?
भाजपा ने ये वादे करते हुए यह भी कहा कि इन योजनाओं के तहत छत्तीसगढ़ के नागरिकों को बेहतर जीवन सुविधाएं दी जाएंगी। इधर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने भाजपा के घोषणा पत्र पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि भाजपा को यह बताना चाहिए कि पिछले चुनावों में किए गए वादों का क्या हुआ। पुराने वादों का पालन नहीं किया गया है, और अब भाजपा नए वादे करके जनता को धोखा देने का काम कर रही है।
कब होंगे नगरीय निकाय चुनाव?
छत्तीसगढ़ में आगामी नगरीय निकाय चुनाव 11 फरवरी 2025 को होंगे, और मतगणना 15 फरवरी 2025 को की जाएगी। वहीं, त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव तीन चरणों में होंगे:
- पहला चरण:17 फरवरी 2025
- दूसरा चरण:20 फरवरी 2025
- तीसरा चरण: 23 फरवरी 2025
मतगणना के बाद परिणामों की घोषणा निम्नलिखित तिथियों पर होगी:
- पंच, सरपंच, जनपद सदस्य: 19, 22 और 25 फरवरी 2025
- जिला पंचायत सदस्य: 20, 23 और 25 फरवरी 2025
यह भी पढ़ें CG Nikay Chunav: जिसे मिले थे केवल 4 वोट,उसे दिया मेयर का टिकट,छत्तीसगढ़ में भाजपा ने चौंकाया














Click it and Unblock the Notifications