छत्तीसगढ़ः टायर का हवा चेक करने के लिए नीचे उतरा था चालक तभी तेज रफ्तार कार खड़े ट्रक में घुसी, तीन की मौत
मुंगेली। छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले में गुरुवार की सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई। ट्रक चालक टायर का हवा चेक करने के लिए सड़क किनारे गाड़ी लगाई थी। इसी दौरान पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ड्राइवर को रौंदते हुए ट्रक से जा टकराई। इस हादसे में कार में सवार दो लोगों के साथ-साथ ट्रक के ड्राईवर की मौत हो गई।

यह दर्दनाक सड़क हादसा बिलासपुर-रायपुर हाईवे पर हुआ। हादसा इतना भीषण थी कि मौके पर ही 3 लोगों की मौत हो गई। हादसे में कार चालक और सामने बैठे व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही सरगांव पुलिस मौके पर पहुंची और जेसीबी की मदद से कार को बाहर निकाला गया। इसके बाद कटर के जरिए कार में से शवों को निकाला गया।
सरगांव के प्रभारी एएसआई मनोज शर्मा ने बताया कि हादसा बहुत दर्दनाक है और कार चालक और बगल में बैठे व्यक्ति का शव इतनी बुरी तरह से कार में फंसा है कि बिना कटर के सहायता से निकालना मुश्किल है। फिलहाल पुलिस कोशिश में जुटी है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक ट्रक चालक बिलासपुर और कार सवार मृतक रायपुर के बताए जा रहे हैं और उनके परिजनों को सूचना भिजवाई जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications